पेड़ है या सोने की खदान! खेतों की मेड पर ही लगाने से शुरू हो जाती है छप्परफाड़ कमाई….यदि आप भी एक बेहतरीन कमाई का जरिया खोज रहे हैं तो आप आज ही इन पेड़ों को अपने खेत की मेड़ों पर लगाकर इनसे तगड़ी कमाई कर सकते हैं आइये आपको देते हैं इनकी खेती के विषय में पूरी जानकारी।
इन पेड़ो को मेड़ों पर लगाने से होती है तगड़ी कमाई
किसान अपनी आय को बढ़ाने के लिए कई सारे पेड़-पौधों की खेती करते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको आप अपने खेतों में मेड़ों पर लगाकर ही तगड़ी कमाई कर सकते हैं। खेतों में पेड़-पौधे कई सारी जगह घेरते हैं, लेकिन हम जिस पौधे की बात कर रहे हैं उसको ज्यादा जगह भी नहीं लगने वाली है और यह आपकी खेतों के मेड़ों पर ही लगकर आपको बहुत ही अच्छी कमाई कर सकता है। हम बात कर रहे हैं महोगिनी के पेड़ों के बारे में। महोगिनी के पेड़ आपको बहुत ही तगड़ी कमाई कर सकते हैं। महोगिनी की लकड़ी की कीमत बाजार में बहुत ही ज्यादा होती है। साथ ही औषधीय महत्व होने के कारण इसके पत्ते और बीज भी बाजार में बेचे जाते हैं। इन पेड़ों को खेत की मेड़ों पर लगा देने से आप इनसे कुछ ही सालों में तगड़ी कमाई कर सकते हैं। उसके बाद आप इन्हें बेचकर इसे बहुत अच्छा मुनाफा सालों साल कमा सकते हैं, जिसके बाद आपको कमाई करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

सिर्फ आपको एक बार इन पौधों की रोपाई अपने खेत की मेड़ों पर कर देनी है। उसके बाद यह पेड़ आपको सालों साल तक मुनाफा कमा कर देंगे। इन पेड़ों की कीमत बाजार में इतनी ज्यादा होती है कि आपको इससे बहुत ही तगड़ा मुनाफा होगा। यदि किसान भाई किसी ऐसे पेड़ की तलाश में है जो कि उनका बेहद ही कम लागत में अधिकतम लाभ दे सके तो आप महोगिनी के पेड़ की खेती की शुरुआत आज ही शुरू कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि इसकी खेती की शुरुआत किस तरह की जाती है।
इस तरह की जाती है खेती की शुरुआत
- महोगिनी के पेड़ की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले खेत की तैयारी करनी होगी।
- इसके लिए आपको सबसे पहले खेत की गहरी जुताई करके इसमें पाटा लगाकर खेत को समतल करना होगा।
- इसके बाद इसमें 6 से 7 फुट की दूरी पर 3*2 का गड्ढा तैयार करना होगा।
- इसमें हर लाइन से दूसरी लाइन की दूरी तकरीबन 3 से 4 मीटर होनी चाहिए, जिसके बाद आपको इन गड्ढों में गोबर और रासायनिक खाद में को मिट्टी में मिलाकर भर देना है।
- इसके बाद आपको इसमें अपने पौधों की रोपाई करनी है।
- महोगिनी की खेती के लिए आपको एक अच्छी जल, भराव वाली भूमि या पथरीली भूमि का चयन करना होगा जिससे कि इसके पेड़ों को उचित जलवायु और उचित तापमान मिल सके।
- यह पेड़ उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले पेड़ होते हैं।
- इनके अच्छे विकास के लिए इनको 35 डिग्री से 40 डिग्री तापमान तक की आवश्यकता होती है।
- महोगिनी के पौधों को आप नर्सरी में भी तैयार कर सकते हैं, लेकिन नर्सरी में तैयार करने में इसमें अधिक समय और लागत लगती है। इसलिए आप महोगिनी के पौधे किसी नजदीकी नर्सरी से लाकर इसकी रोपाई अपने खेतों में कर सकते हैं। इससे आपको बहुत ही जल्द इसके पौधे में बढ़ोतरी देखने को मिलने लगेगी।
- इनके पौधों को अधिक सिंचाई की भी जरूरत नहीं होती है।
- गर्मियों के मौसम में इन पौधों को करीबन 5 से 7 दिनों के अंतराल के पानी देना होता है। साथ ही सर्दियों के मौसम में इन पौधों को 20 से 25 दिन के अंतराल में पानी देना होता है।
हजारों में बिकता है हर भाग
एक एकड़ में महोगिनी के लगभग 450 से 600 पेड़ लगाए जा सकते हैं। व्यापारिक उद्देश्य के लिए इसकी लकड़ी बहुत ही ज्यादा अच्छी मानी जाती है। साथ ही इसका उपयोग जहाज, फर्नीचर, प्लाईवुड और घर बनाने में किया जाता है। औषधीय महत्व होने के कारण इसके बीजों की कीमत भी बाजार में काफी ज्यादा मिलती है। एक पेड़ से लगभग 500 ग्राम बीज प्राप्त होता है जिससे कि महोगिनी के बीजों से भी आपको बहुत ही तगड़ी कमाई होती है। इसकी पत्तियां भी बाजार में बिकाऊ होती है जिसके माध्यम से आप और भी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
एक एकड़ में महोगिनी की खेती करने पर लगभग 1 से 1.5 लाख रुपए का खर्चा आता है। लेकिन इसके एक पेड़ की कीमत करीबन 10 से 15 लाख रुपए तक होती है जिसके कारण महोगिनी के पौधे से आपको बहुत ही अच्छी कमाई हो सकती है। महोगिनी के पौधों की रोपाई करने के लगातार 3 साल तक करने पर सरकार द्वारा भी इस पर सब्सिडी दी जाती है। मार्केट में इसके बहुत ही अच्छे रेट मिलते हैं। साथ यह इसकी लकड़ी 12 महीने डिमांड की जाती है। जिसके कारण आपको इससे बहुत ही अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। एक एकड़ में आप आसानी से 1 से 1.5 करोड़ रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं।