Kitchen TipsKitchen Tips

Kitchen Tips: ना कोई खर्चा और ना ही कोई मेहनत इस निंजा टेक्निक से 10 मिनट में शीशे जैसा चमकाएं जले हुए काले-कलूटे बर्तन, आईये इस लेख के जरिये हम आपको काले-कलूटे बर्तनों को चमकाने के बारे में कुछ किचन टिप्स बताते है जिससे आपको ज्यादा खर्चा और ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ें।

Kitchen Tips

कई बार किचन में खाना बनाते वक्त हमारा ध्यान नहीं रखने की वजह से हमारे बर्तन चल जाते हैं और उनमें जंग लग जाती है। साथ ही बर्तनों की जंग और गंदे कालेपन को दूर करने में हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं जिससे हम यह जले हुए बर्तनों की जंग और गंदगी साफ करके इन्हें चमक सके लेकिन फिर भी हमें अच्छे रिजल्ट नहीं मिलते हैं। तभी और कई बर्तन तेल की चीज बनाने की वजह से चिपचिपा जाते हैं और काले दिखने लगते हैं जिससे रोटी भी चिपकने लगती है तो आईये आज हम आपको तवे के चिकनाहट दूर करने के बारे में और अपने गंदे काले बर्तनों को आपके बिना मेहनत और बिना खर्चे के कैसे साफ करना है इसके बारे में बताने जा रहे जिससे आपको भी महंगी-महंगी डिशवॉशर खरीद कर लाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और आप कुछ घरेलू टिप्स को अपना कर अपने गंदे जले हुए काले बर्तनों को आसानी से साफ कर पाएंगे। आईये कैसे आप मिनट में अपने गंदे और काले बर्तनों को साफ कर सकते हैं।

Kitchen Tips

यह भी पढ़ें How To Clean Jacket: बिना पानी में हाथ डाले घर पर ही धुलेंगे भारी-भरकम जैकेट, इस जुगाड़ से घंटों का काम होगा मिनटों में

10 मिनट में शीशे जैसा चमकाएं काले-कलूटे बर्तन

दोस्तों अगर आपका कोई बर्तन जल गया है और उसे साफ करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत और खर्चा करना पड़ रहा है तो आप उसे बर्तन को हमारी बताई गई। इस तकनीक से साफ कर सकते हैं इसमें आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी और आप आसानी से कुछ चीजों की मदद से इस जले हुए बर्तन को साफ कर पाएंगे। इसके लिए सबसे पहले उसे बर्तन को गैस पर चढ़ाना है। उसके बाद बर्तन में पानी भर देना है जहां तक जला हुआ है वहां तक आपको पानी भरना है। इसके बाद उसे पानी में मीठा सोडा करीब 1/2 चम्मच डालना है। इसके बाद आपको एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर में डालना है। फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिला देना है इतना करने के बाद गैस को धीमी आंच में करीब 10 मिनट तक बर्तन को चढ़ा कर रखना है। साथ ही जब उबाल आने लगे तो गैस को तेज करना है और इतना तेज की बर्तन के चारों तरफ पानी लग जाए और फिर धीरे कर देना है।

ऐसा करीब आपको तीन से चार बार करना होगा इसके बाद फिर बर्तन को नीचे उतारकर उसे ठंडा होने दे। फिर पानी को दूसरे बर्तन में पलट दे। उसके बाद आपको जली हुई काली गंदगी नजर आएगी। इसके बाद उसे आप एक चम्मच की मदद से निकाले फिर आप स्क्रबर और बर्तन धोने वाले डिशवॉशर की मदद से बर्तन को अच्छी तरह से साफ कर ले इस तरीके को अपनाने में आपका ज्यादा खर्चा नहीं होगा और अब आसानी से अपने जले हुए बर्तन की गंदगी और कालेपन को साफ कर सकते हैं।

इस तरह करें जले हुए तवे को साफ

दोस्तों यदि आपका तवा गंदा और चिपचिपा दिखने लग गया है तो आज हम आपको एक ऐसी सस्ती तकनीक के बारे में बताने जा रहे हैं इसके लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी जैसे नींबू और पानी नमक और एक पाउच शैंपू की जरूरत आपको होगी जिसका इस्तेमाल आपको तवे को साफ करने की प्रक्रिया में करना है। अगर आपके पास यह चार चीज़ हैं तो आप तवे को आसानी से साफ कर सकते हैं। उसे पहले गैस पर धीमी आंच में चढ़ा देंगे। इसके बाद तवे में शैंपू, नींबू और नमक डालकर उसे अच्छी तरह से मिला देंगे फिर तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे थोड़े से पानी में डाल देना है इसके बाद जो आप नींबू निचोड़ेंगे उसके छिलके को लेकर तवे के चारों तरफ घिसना है इतना करने के बाद तवे को उतार लेंगे और उसे ठंडा होने के बाद ब्रश या स्क्रबर की मदद से रगड़ेंगे।

इसके लिए आप डिश वॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप डिश वॉश का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें आपका खर्चा ज्यादा होता है इसलिए यह मिश्रण आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे तवे की सारी गंदगी बाहर आ जाती है और आपका तवा बिल्कुल चमकने लगता है इस टिप को अपनाने के बाद आपको ना तो ज्यादा मेहनत करनी होगी और ना ही ज्यादा खर्चा आप आसानी से अपनी तवे की पूरी गंदगी साफ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें World Most Expensive Cheese: गाय-भैंस की अच्छी से अच्छी नस्ल को भी फेल कर देती है इस जानवर की नस्ल, सोने से भी महंगा बिकता है दूध और पनीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *