'मांसाहारी फल''मांसाहारी फल'

इस ‘मांसाहारी फल’ के सेवन से 80 साल के बूढ़ों में भी भर जाती है जवानी, बाजार में बिकता है 1500 रुपए किलो, आइये आपको बताते हैं आखिर इस फल में छिपे हैं कौनसे राज।

जानिए क्यों कहलाता है ‘मांसाहारी फल’

आपने आज तक कई सारे अनोखी और महंगे फलों का सेवन किया होगा, लेकिन आज हम आपको दुनिया में मिलने वाले एक ऐसे अजीबोगरीब फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे मांसाहारी फल कहा जाता है। बाजार में बिकने वाला यह ड्राईफ्रूट लोग बहुत ही मजे से खाते हैं। साथ ही इसकी सेहतमंद फायदे इतने ज्यादा होते हैं कि लोगों को इसको खाने में बहुत ही ज्यादा मजा आता है। सर्दियां शुरू होते ही बाजार में इसकी डिमांड तेजी से की जाती है। साथ ही यह फल बूढ़ों में भी जवानी फूंक देता है। यह फल पूरी तरह मांसाहारी कहलाता है, लेकिन इसके मांसाहारी कहलाने के पीछे भी कई सारे राज है। दरअसल इस फल का नाम अंजीर है। इसे ड्राईफ्रूट के रूप में सेवन किया जाता है। अंजीर एक ऐसा फल है जिसमें एक नर और एक मादा ततैया प्रवेश करते हैं और उसके बाद ततैया के शरीर से निकलने वाले एंजाइम से ही अंजीर का फूल बनता है। अंजीर फूल के फूल बनते ही फल की प्रक्रिया पूरी तरह शुरू होने लगती है। साथ ही अंजीर में ततैया के मरने के बाद उसके शरीर का कई हिस्सा फल में ही रह जाता है।

‘मांसाहारी फल’

ऐसा माना जाता है कि इस फल का सेवन करने से बहुत ही ज्यादा फायदे मिलते हैं, लेकिन जैन और ब्राह्मण समाज में इस फल का सेवन करना वर्जित माना जाता है क्योंकि इसमें ततैया के शरीर के कुछ हिस्से मौजूद होते हैं जिसके कारण ही इस फल का निर्माण होता है। जिस कारण इस फल को मांसाहारी फल कहा जाता है। अक्सर शाकाहारी लोग इसका सेवन करने से बचते हैं।

यह भी पढ़ें 25 लाख रूपये किलो बिकने वाली ये धरती की सबसे तेज मिर्च कर देगी सैकड़ों बिमारियों को गायब, स्वाद और फायदों में है नंबर 1 चीज…

बुढ़ापा और बीमारियां भगाता है दूर

अंजीर खाने से कई सारी बीमारियां ठीक होती है। अंजीर में कई सारे पोषक तत्वों का भंडार होता है। हाई ब्लड प्रेशर हाई कोलेस्ट्रॉल कब्ज, डायबिटीज, एनीमिया, दिल की बीमारी, ब्रोंकाइटिस, अपच आदि बीमारियों को जड़ से गायब करने में अंजीर बहुत ही कारगर माना जाता है। अंजीर में विटामिन ए, विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन C, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे इसको खाने से बहुत ही ज्यादा फायदे होते हैं। इसमें विटामिन A और C के राइबोफ़्लेविन, थायमिन,और विटामिन B6 भी पाया जाता है। साथ ही इसमें फ़्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनॉल जैसे तत्व पाए जाते हैं। ओमेगा-3 और ओमेगा 6 जैसे हेल्दी फैट से भरपूर होने के कारण अंजीर का सेवन करना बहुत ही अच्छा माना जाता है।

अंजीर के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में बहुत ही तेजी से मदद करता है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से लड़ते हैं और आपको सूजन, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से निजात दिलाते हैं। अंजीर में मौजूद हेल्दी फैट हृदय के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। साथ ही अंजीर खाने से आप बहुत ही स्वस्थ बने रहते हैं। इससे आपकी त्वचा में भी बेहद ही निखार आता है जिसके कारण आपका बुढ़ापा भी बहुत ही देरी से आता है। अंजीर खाने का सही तरीका पता होने से आप इसके सेवन से अनगिनत फायदे देख सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि आप किस तरह कर सकते हैं अंजीर का सेवन।

जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

अंजीर को पानी या दूध में भिगोकर खाने से इसे सेहत में अनगिनत फायदे देखने को मिलते हैं। इसे सुबह-सुबह खाली पेट खाने से आपको कब्ज की बीमारी कभी भी नहीं होती। साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलती है। अंजीर खाने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। अंजीर एक नेचुरल स्वीटनर के रूप में खाया जाता है। शुगर के मरीज इसका सेवन बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इससे हृदय स्वस्थ रहता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी मजबूत करने में भी यह सहायक होता है। अंजीर हार्मोनल समस्याओं से निपटने के लिए बहुत ही ज्यादा कारगर माना जाता है। अंजीर को माइग्रेन पेट दर्द, पथरी, लीवर आदि होने की समस्या पर नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बना देता है ये छोटा-सा ड्राईफ्रूट, फायदों के मामले में बादाम और अखरोट को भी करता है फेल, जानिए कैसे कर सकते हैं सेवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *