क्या आप भी बिना रोए फटाफट छीलना चाहते है प्याज ? तो ये घरेलु नुस्खे आएंगे खूब काम, आईये इस आर्टिकल के जरिये प्याज जल्दी और बिना मेहनत के जल्दी छिलने के तरीके के बारे में जानते है।
अब बिना रोए 10 सेकंड में छील जाएंगी ढेरों प्याज
दोस्तों प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसे काटने और छीलने में हमें काफी ज्यादा मेहनत लगती है। प्याज को छीलने और काटने में हमें कभी तो आंसू भी आ जाते हैं और इससे हमें हाथों और आँखों में भी जलन होना शुरू हो जाती है। प्याज छीलने में बहुत ही समय देना होता है और काफी ज्यादा मेहनत भी लगती है। कई बार चाकू से प्याज छीलने से हमारी उंगलियों में कट भी लग जाता है और हमें चोट लग जाती है जिस वजह से हम प्याज को छीलने और काटने से पहले 10 बार सोचते हैं। कई तरह के भोजन को तैयार करने में हमें प्याज का इस्तेमाल करना होता है प्याज खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपके शरीर के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
यदि आप प्याज का सेवन करते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही आपकी त्वचा आप ही अच्छी रहती है। प्याज खाने से आपके बालों का स्वास्थ्य भी बहुत बढ़िया रहता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि आपके शरीर में काफी अच्छे परिवर्तन करते हैं। दोस्तों आज हम आपको सिर्फ 10 सेकंड में प्याज काटने और छीलने का तरीका बताने जा रहे हैं। इस तरीके से आपको प्याज काटते समय आंसू भी नहीं आएंगे और आप आसानी से प्याज के छिलकों को अलग करके प्याज काट सकेंगे आईये विस्तार से जानते हैं।

इन नंबर 1 नुस्खों से फटाफट छीले प्याज
- जिन भी लोगों को प्याज काटने में आंसू आते हैं वह प्याज को काटने से पहले इसे फ्रीज में रखते दोस्तों प्याज को आप फ्रिज में 10 से 15 मिनट तक रखें फिर आप इन प्याज को पानी की कटोरी में भिगो दे। इस प्रक्रिया को करने से प्याज की तीखी गंध दूर हो जाती है। साथ ही आपको प्याज छीलने में भी मदद हो जाती है इससे छिलके आसानी से नम होकर निकल जाते हैं और आपको क्या छीलने और काटने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है।
- यदि आप भी प्याज काटते समय कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन फिर भी प्यार छिलने में आपको परेशानी होती है। तो आपको क्या छीलने के लिए सबसे पहले ऊपर से उसकी जड़ को काट लेना होगा। अब प्याज के छिलकों को हाथ से छीलने का कोशिश करें। इससे प्याज के छिलके जल्दी निकल जाएंगे। यदि आप जड़ को काट लेते हैं तो प्याज के छिलके अलग-अलग हो जाते हैं और आप आसानी से प्याज को छील पाते हैं।
- यदि आपको प्याज को काटने और छीलने में परेशानी होती है तो आप विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। प्याज काटते समय छिलका हटाकर आपको आधे घंटे के लिए इस पानी में डुबो कर रखना होगा। इसके बाद प्याज काटने पर आपको आंसू नहीं आएंगे। अब आप चाहे तो प्याज को छीलकर थोड़ी देर के लिए विनेगर और पानी से बने घोल में भी डालकर रख सकते हैं। ऐसा करने से आप जब प्याज काटेंगे तो इससे आपको आंसू नहीं आएंगे। साथ ही प्याज आपकी बहुत ही आसान तरीके से कट जाएगी।