खेतों से नीलगाय और जंगली जानवर भगाने के 5 सुपरफास्ट फॉर्मूलेखेतों से नीलगाय और जंगली जानवर भगाने के 5 सुपरफास्ट फॉर्मूले

खेतों से नीलगाय और जंगली जानवर भगाने के 5 सुपरफास्ट फॉर्मूले, आइये आपको बताते हैं की आप इनका इस्तेमाल करके कैसे कर सकते हैं अपने खेतों की सुरक्षा।

बाड़ बनाकर कर सकते हैं सुरक्षा

किसान कई तरह की खेती करते हैं जिससे उनका उत्पादन बढ़ता है, लेकिन इसी उत्पादन को खराब करने के लिए नीलगाय और जंगली जानवर एक बहुत ही बड़ी समस्या है। अक्सर गेहूं, अरहर, चना और मटर जैसी नरम पत्तियों वाली फसलों को यह तेजी से नष्ट करने लगते हैं जिससे कि किसान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाती है और उनके हजारों रुपयों की मेहनत डूब जाती है जिससे कि वे बहुत ही ज्यादा परेशान होने लगते हैं। लेकिन कई सारे उपाय को आजमाने के बाद में भी उनकी यह समस्या आसानी से हल नहीं हो पाती है। लेकिन आज हम आपको नीलगाय भगाने के कुछ ऐसे फार्मूले बताने जा रहे हैं जिससे कि आपका काम बेहद ही आसान हो जाएगा। इसके लिए आप बाड़ बनाकर भी अपने खेतों की सुरक्षा कर सकते हैं। इसके लिए खेतों की मेड के किनारे लकड़ी के खूंटे लगाकर तार या लकड़ी की बाड़ बनाई जा सकती है जिसके बाद नीलगाय और जंगली जानवर आपके पास खेतों में कभी भी नहीं आएंगे और इससे आपके खेतों की सुरक्षा भी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें गाय-भैंसों को भी फेल कर देती इस विदेशी नस्ल की बकरी, रोजाना देती है 5 लीटर दूध….मांस से भी होती है तगड़ी कमाई, जानिए कैसे करें पालन

झटका करंट है कारगर

नीलगाय और जंगली जानवरों से सुरक्षा करने के लिए आप झटका करंट विधि का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए पूरे खेत में तारबंदी की जाती है। साथ ही उसे 12 वोल्ट की बैटरी से जोड़ा जाता है। इससे जैसे ही नीलगाय या कोई जंगली जानवर तार को छूता है तो उसे करंट का झटका लगता है। इससे न ही फसल को नुकसान पहुंचता है और ना ही किसी जानवर को। इस विधि में बैटरी को चार्ज करने के लिए एक सोलर प्लेट भी लगाई जा सकती है। जिससे आप घर पर ही बैटरी लाकरआसानी से चार्ज कर सकते हैं और आपको इससे बहुत ही ज्यादा फायदा मिलने वाला है। इससे जंगली जानवर खेत से केवल दूर होंगे। उनको किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

देसी गाय का मूत्र दिखायेगा कमाल

जंगली जानवरों को खेतों में आने से रोकने के लिए आप देसी गाय के गोमूत्र का उपयोग भी कर सकते हैं। यह आपको आसानी से किसी भी किसान के यहां उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए 1 लीटर गाय के गोमूत्र को 100 लीटर पानी में मिलाकर खेत के चारों ओर छिड़काव करने से नीलगाय फसल को खराब करने कभी नहीं आएंगे और इससे जंगली जानवरों से भी आपके फसल को सुरक्षा मिल जाएगी।

मल का इस्तेमाल दिलाएगा छुटकारा

यदि आपको देसी गाय का गोमूत्र नहीं उपलब्ध हो पाता है तो आप नीलगाय के मल का ही इस्तेमाल नीलगाय को भगाने के लिए कर सकते हैं। नीलगाय अपने मल और मूत्र को एक ही जगह पर छोड़ती है। इस मल को पानी में मिलाकर एक घोल बनाकर आप इसे छान कर खेतों के आसपास छिड़काव कर सकते हैं। इससे भी नीलगाय और जंगली जानवरों से आपके खेत की सुरक्षा आसानी से हो जाएगी और आपको नीलगाय बिल्कुल भी परेशान नहीं करेंगे।

फिनायल से भागेंगे तुरंत

खेतों से नीलगाय और जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए फिनायल भी एक अच्छा उपाय माना जाता है। बाजार में फिनायल आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसे पानी में मिलाकर खेत के चारों और छिड़काव करने से उसकी तेज दुर्गंध के कारण नीलगाय और जंगली जानवर खेतों के आस-पास भी नहीं भटकते हैं और इससे आपकी बहुत ही तेजी से सुरक्षा मिलनी शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें खेतों में हो चुकी है आलू की खुदाई तो शुरू कर दें भिंडी की इस किस्म की बुवाई, 45 दिनों में झमाझम बरसेगा पैसा, जानें क्या है प्रोसेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *