लाखों का सौदा है इस फसल की खेती, मात्र 3 महीनों में एक एकड़ से होती है 4 लाख की कमाई, आइये आपको बताते हैं इसकी पूरी प्रोसेस जिसके बाद आप भी कर सकते हैं तगड़ी कमाई।
मात्र 3 महीनों में लखपति बनाती है ये फसल
भारत में कई किसान अपनी आय को बढ़ाने के लिए कई सारी फसलों की खेती करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही मुनाफेदार फसल की खेती के बारे में बताने जा रहे है जो कि आपके लिए बेहद ही फायदे का सौदा साबित होने वाली है। इस फसल की खेती में कीट रोग या जंगली जानवर किसी का भी खतरा नहीं होता है जिसके कारण आप इसे बहुत ही अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही यह कम लागत में बेहतरीन उत्पादन देने में सक्षम होती है। इसकी पैदावार भी बहुत ज्यादा निकलती है। साथ ही इसकी एक एकड़ खेती में ही आपको छप्परफाड़ मुनाफा हो सकता है। यदि आप भी किसी फसल की खेती से जबरदस्त और ताबड़तोड़ कमाई करना चाहते हैं तो आप इस फसल की खेती की शुरुआत आज ही कर सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं सुरती की खेती के बारे में, इसे तंबाकू के नाम से देश भर में जाना जाता है। इसका आयात-निर्यात भी कई देशों में किया जाता है जिसके कारण इस फसल के दाम काफी ज्यादा ऊंचे रहते हैं। इस फसल की डिमांड 12 महीने बनी रहती है जिसके कारण यदि आप इसकी खेती की शुरुआत कर देते हैं तो इससे आपको मात्र 3 महीने के अंदर ही एक एकड़ से 3 लाख का मुनाफा हो सकता है। आइये आपको बताते हैं इसकी खेती की पूरी प्रक्रिया जिसके बाद आप भी कमा पाएंगे तगड़ा मुनाफा।
इस तरह होती है खेती
- तंबाकू की खेती के लिए मिट्टी की जलवायु और उर्वरक का ध्यान बहुत ही ज्यादा रखना होता है जिसके कारण इसकी पैदावार बहुत ही तेजी से होती है।
- तंबाकू की खेती के लिए रेतीली और दोमट मिट्टी बहुत ही अच्छी मानी जाती है जाती।
- इसके बीज खेतों में सितंबर से अक्टूबर के महीने में बोए जाते हैं।
- तंबाकू की खेती के लिए कम से कम 7 से 8 बार सिंचाई करना आवश्यक होता है।
- साथ ही तंबाकू की खेती में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे उर्वरकों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे कि इसकी फसल की ग्रोथ बहुत ही तेजी से होती है।
- तंबाकू की खेती में टॉपिंग करने के बाद पत्तियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए संकर या पार्श्व शूट को हटा दिया जाता है ताकि इसकी ग्रोथ रुक नहीं पाए।
- तंबाकू की खेती के लिए की अच्छी पैदावार होने पर इसकी बाजार में बिक्री भी आसानी से हो जाती है। इसकी बाजार में बिक्री करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होती है। इसकी डिमांड 12 महीने बनी रहती है जिसके कारण जब आप इसकी खेती करते हैं तो यह तुरंत ही बिक जाती है।
- इसकी फसल की सबसे खास बात यह है कि यह मात्र तीन महीनों के अंदर ही तैयार हो जाती है।
- सुरती की खेती करने के लिए आप सबसे पहले खेत की तैयारी अच्छे से कर ले। इसके लिए सबसे पहले खेत की अच्छे से जुताई करने होती है। उसके बाद उसे कुछ दिन के लिए ऐसे ही छोड़ देना होता है।
- खेत में उर्वरक की मात्रा डालकर इसकी अच्छे से जुताई करना बेहद ही आवश्यक माना जाता है।
- इसके पौधे के बीच की दूरी 2 से 2.5 फीट की रखनी होती है ताकि पत्तों को बढ़ने की जगह आसानी से मिल सके। साथ ही आप ध्यान रखें कि प्रत्येक पौधे में 1 मीटर का गैप आवश्यक है साथ ही पौधों की जड़ों को 3 से 4 सेंटीमीटर की गहराई में लगाना चाहिए।
एक एकड़ से होती है 4 लाख की कमाई
तंबाकू की फसल 3 महीने में तैयार हो जाती है। इसके पौधों को जैसे ही इसके पत्ते नीचे सूखकर कठोर होने लगते हैं तब आपको इसकी कटाई कर लेनी चाहिए। इसकी एक एकड़ में खेती करने से आपको लगभग एक एकड़ से ही 3 लाख का मुनाफा आसानी से हो सकता है। इसे बेचना बेहद ही आसान होता है। बाजार में इसकी कीमतें हमेशा ही बढ़ी हुई रहती है जिसके कारण यदि आप इससे अच्छी पैदावार प्राप्त कर लेते हैं तो आपको 3 महीने में ही 3 लाख का मुनाफा आसानी से हो सकता है। इससे आप बहुत जल्द ही लखपति बन सकते हैं।