पशुपालक किसानों की लॉटरी लगा देगी रोजाना 15 लीटर दूध देने वाली ये गाय

पशुपालक किसानों की लॉटरी लगा देगी रोजाना 15 लीटर दूध देने वाली ये गाय, यदि आप भी किसी ऐसी नस्ल की गाय के पालन के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं इस नस्ल की गाय के बारे में जो रोजाना अपने दूध से आपके घर में पैसों की कमी को करेगी दूर।

रोजाना 15 लीटर दूध देती है ये गाय

पशुपालक किसान रोजाना अपनी आय को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के तरीके ढूंढते रहते हैं जिसमें से भी कई सारे ऐसे गाय बकरी और जानवरों का पालन करते हैं जिससे कि उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके। आज हम आपको एक ऐसी ही गाय की नस्ल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका पालन करके आप की भी लॉटरी लग जाने वाली है। पशुपालक किसानों के लिए यह गाय वरदान मानी जाती है। साथ ही इस गाय की नस्ल का पालन करना पशुपालकों के लिए बेहद ही अच्छा होता है। इस गाय की रोजाना दूध देने की क्षमता भी अन्य गायों की तुलना में काफी ज्यादा होती है। जिस कारण इस गाय का पालन करने से आप कुछ ही समय में लाखों रुपए के मालिक बन सकते हैं।

यह गाय रोजाना 15 लीटर दूध देती है जिसके कारण इस गाय की नस्ल के दूध की डिमांड भी बाजार में बहुत ज्यादा होती है जिसके कारण इस गाय का दूध बहुत ही महंगी कीमतों पर बाजार में बिकता है। यदि आप भी इस गाय का पालन आज से ही शुरू कर लेते हैं तो आप कुछ ही दिनों में इसे बहुत ही तगड़ी कमाई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं गिर गाय के पालन के बारे में जिससे आपको बहुत ही कम समय में लाखों का मुनाफा हो सकता है। आइये आपको देते हैं इसके पालन की पूरी जानकारी।

यह भी पढ़ें इस नस्ल की बकरी के पालन से भरेंगे आपके बैंक खाते, मांस और दूध की तगड़ी डिमांड से मिलेगा लाखों में प्रॉफिट

इस तरह कर सकते हैं पालन

गिर गाय गुजरात के दक्षिण काठियावाड़ की एक ऐसी नस्ल है जो की सबसे ज्यादा दूध देने की क्षमता रखती है। गिर गाय की दूध में वसा यानी की फैट की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है जिसके कारण इसके दूध के डिमांड 12 महीने बनी रहती है। गिर गाय अपने जीवन काल में 6 से 12 बच्चे देती है। इसका जीवन काल 14 से 15 साल का होता है। साथ ही इसके शरीर पर गहरे लाल या चॉकलेटी रंग के धब्बे होते हैं। गिर गाय के कान लंबे होते हैं और उसके माथे में एक उभार होता है। यदि गिर गाय का पालन बहुत ही अच्छे से किया जाए तो इसके दूध देने की क्षमता और भी ज्यादा बढ़ाई जा सकती है।

इस गिर गाय को अच्छा आहार देना बेहद ही अच्छा माना जाता है। इससे उनकी दूध देने की क्षमता बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है इसके लिए 100 किलोग्राम का आहार मिश्रण बनाने के लिए 10 किलो बिनौला की खली, चने और मूंग की चूरी 25 किलो, गेहूं व मक्का का दलिया 40 किलो, सोयाबीन की चूरी 22 किलो, खनिज मिश्रण 2 किलो और नमक 1 किलो मिलाकर तैयार कर सकते हैं। जिससे आपकी गाय का दूध उत्पादन तेजी से बढ़ सकता है। गिर गाय को प्रति दिन 1 से 1.5 किलो यह मिश्रण देना चाहिए जिससे उनके दूध देने की क्षमता 2 गुना बढ़ जाएगी।

एक दिन में ही हो जाएगी तगड़ी कमाई

गिर गाय के दूध की कीमत भी बाजार में काफी ज्यादा मिलती है। साथ ही इस गाय के दूध के डिमांड विदेश में भी काफी ज्यादा की जाती है। इसमें फैट की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। जिस कारण यह दूध बाजार में बहुत ही ज्यादा डिमांडिंग होता है। इस गाय के दूध की कीमत बाजार में 80 से 150 रुपए तक जाती है। गिर गाय के दूध की डिमांड होने के साथ-साथ इसके घी की भी डिमांड बाजार में काफी ज्यादा होती है। इसका गाय देसी तरीके से तैयार किया जाता है जिसकी कीमत बाजार में 3 से 4 हजार रुपए प्रति किलो तक होती है जिसका पालन करने के बाद आप इसके घी और दूध से बहुत ही बेहतरीन कमाई कर सकते हैं और कुछ ही समय में मालामाल बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें लीची की तरह दिखने वाले इस फल की 12 महीने रहती है डिमांड, बाजार में बिकता है 400 रुपए प्रति किलो, कमाई से भरती है तिजोरियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *