बकरी है या ATM मशीन! एक बार पालन करने पर कराती है दोनों हाथों से कमाई, आइये आपको बताते हैं की आप भी किस तरह इसका पालन कर बन सकते हैं लखपति।
इस नस्ल की बकरी कराती है दोनों हाथों से कमाई
अक्सर पशुपालक किसान अपनी आय को बढ़ाने के तरह-तरह के तरीके ढूंढते रहते हैं जिसमें कई बार किसान कई सारी नस्ल की बकरियों और भैंसो का पालन करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी नस्ल की बकरी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसके दूध की कीमत में बाजार में काफी ज्यादा होती है। साथ ही इसके दूध और मीट की कीमत बाजार में बहुत ही ज्यादा जाती है। इस नस्ल की बकरी साल भर में अन्य बकरियों से काफी ज्यादा बच्चे देती है। साथ ही इसका दूध उत्पादन भी तेजी से होता है जिसके कारण यह बकरी बहुत ही ज्यादा प्रचलित है। पशुपालक किसान इन बकरियों का पालन करना बेहद ही अच्छा समझते हैं। उनकी आय के स्थान बढ़ाने के लिए यह बकरी उनके बेहद ही काम आती है। हम बात कर रहे हैं सोनपरी नस्ल की बकरी के बारे में।

सोनपरी नस्ल की बकरी साल भर में करीब 4 से 6 बच्चे देती है जिसके कारण इसके मीट की डिमांड बाजार में बहुत ही ज्यादा की जाती है। सोनपरी नस्ल की दूध की डिमांड भी बाजार में 12 महीने बनी रहती है। यह एक बैरारी और ब्लैक बंगाल की मिक्स नल मानी जाती है जिसका दूध उत्पादन अन्य बकरियों की तुलना में काफी ज्यादा होता है। यदि आप भी इसका पालन एक बार कर लेते हैं तो यह आपको अपने मीट और दूध दोनों से ही तगड़ी कमाई करने में सक्षम होती है। आइये आपको बताते हैं कि कैसे कर सकते हैं आप सोनपरी नस्ल की बकरी का पालन।
इस तरह शुरू करें पालन
सोनपरी नस्ल की बकरी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर और बनारस जैसे जिलों में ज्यादातर पाई जाती है। इस बकरी की खासियत यह होती है कि यह 1 दिन में करीब 3 लीटर दूध दे सकती है। यह बकरी बिंदास किस्म की नस्ल होती है जोकि किसी भी तरह के वातावरण में ढल जाती है। इस बकरी में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी ज्यादा अच्छी होती है। सोनपरी नस्ल की बकरी का पालन करने के लिए आप उपयुक्त भूमि और सुरक्षित भूमि का चयन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण करना होगा, जिसमें की सभी उनकी पूर्ति की चीज बनाई गई हों।
इनको सही पोषण और प्रबंधन देने के लिए आपको उचित व्यवस्था करनी होती है। यह किसी भी तरह के चारे को आसानी से खा लेती है। इसलिए आपको इसके चारे की व्यवस्था के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होती। इसके गले पर काले रंग का गोल घेरा होता है। यह बकरी बेहद अन्य बकरियों से काफी ज्यादा महंगी होती है। इसके एक व्यस्क बकरे का वजन 25 से 30 किलोग्राम होता है। साथ ही एक वयस्क बकरी का वजन 30 से 35 किलोग्राम तक जाता है। यदि इस बकरी का सही पालन किया जाए तो इससे आपको बहुत ही तगड़ी कमाई हो सकती है।
दूध और मीट की होती है तगड़ी डिमांड
सोनपरी नस्ल की बकरी के दूध और मीट की डिमांड बाजार में काफी ज्यादा होती है। इसका दूध और मीट दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जिस कारण इसकी कीमत बाजार में काफी ज्यादा मिलती है। इसके दूध की कीमत बाजार में 100 से 150 रुपए लीटर तक जाती है। साथ ही इसका मांस भी बाजार में 300 से ₹400 प्रति किलो तक बिकता है। इसके मीट में कई सारे औषधीय गुणों की भरमार होती है। साथ ही इसका मीट कई सारे विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण बाजार में काफी महंगी कीमतों में बिकता है। इसका मीट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी माना जाता है। जिस कारण देश से लेकर विदेश तक इसके मीट के डिमांड काफी ज्यादा होती है। इसके दूध में भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिस कारण बाजार में इसकी तगड़ी डिमांड हमेशा ही बनी रहती है। यदि आप इसका पालन करते हैं तो आप इसे दूध और मांस दोनों से ही तगड़ी कमाई कर सकते हैं।