लाखों कमाने का बेहतरीन फार्मूला है लाल मिर्च की खेती

लाखों कमाने का बेहतरीन फार्मूला है लाल मिर्च की खेती, 140 दिनों में करती है किसानों को मालामाल, आइये आपको बताते हैं की आप भी किस तरह से कर सकते हैं शुरुआत।

लाल मिर्च की खेती करेगी मालामाल

किसान अपनी कमाई के रास्ते खोलने के लिए कई सारी चीजों की खेती करते हैं। यदि खेती का तरीका सही हो तो किसानों की किस्मत के दरवाजे बहुत ही तेजी से खुलने लगते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसी ही खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपके लिए बेहद ही लाभकारी होने वाली है। यदि किसान भाई भी किसी ऐसे फसल की तलाश में है जो की बेहद ही कम समय में उन्हें लाखों का मुनाफा करा सके तो हम आज आपको इस खेती की पूरी जानकारी देंगे। इसके बाद आपको भी इससे बहुत ही तगड़ी कमाई हो सकेगी।

आजकल बाजार में लाल मिर्च की डिमांड बहुत ही ज्यादा बनी हुई है। लाल मिर्च का इस्तेमाल मसाले से लेकर किचन के कई सारे कामों में किया जाता है जिसके कारण इसका उपयोग बहुत ही ज्यादा बढ़ता जा रहा है। कई सारे पैक्ड मसाले, सॉस और रंग बनाने के लिए लाल मिर्च का उपयोग किया जाता है। जिस कारण लाल मिर्च की खेती किसानों के लिए एक बहुत ही शानदार विकल्प बन चुकी है। किसानों को तगड़ा मुनाफा करने में लाल मिर्च की खेती बेहद ही फायदेमंद हो रही है जिसके कारण किसान इस फसल की खेती करना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। लाल मिर्च की खेती बहुत ही कम समय में अच्छा मुनाफा देने में सक्षम होती है आइये आपको बताते हैं इसकी खेती की तैयारी आप किस तरह कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें आम के पेड़ों पर लगे मिलीबग की छुट्टी कर देगा ये 2 ML का लिक्विड, 1 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से मिलेगा तगड़ा उत्पादन

इस प्रोसेस से कर सकते हैं खेती की शुरुआत

  • लाल मिर्च का निर्यात दुनिया भर में किया जाता है। खासकर अमेरिका, यूरोप और मिडिल ईस्ट देशों में यह मिर्ची बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है। इस मिर्ची का मूल्य भी वहां पर बहुत ही अच्छा मिलता है।
  • लाल मिर्च की खेती के लिए सही सिंचाई और उर्वरकों का प्रयोग पता होना बेहद ही आवश्यक है।
  • बहुत ज्यादा पानी देने से पौधों की जड़े सड़ सकती है। इसलिए सिंचाई का सही तरीका अपनाया जाना बेहद ही आवश्यक होता है।
  • फसल को सही मात्रा में यदि उर्वरक दिए जाए तो इसमें सही तरीके से पोषक तत्व पहुंच जाते हैं जिसके कारण मिर्च की उपज बढ़ जाती है।
  • लाल मिर्च की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले उपयुक्त भूमि का चुनाव करना होगा। साथ ही इसके लिए उन्नत किस्म के बीज, मौसम और जलवायु का ध्यान रखना होगा।
  • लाल मिर्च की खेती की शुरुआत करने के लिए आप सबसे पहले पौधे तैयार करके क्यारियां बनाकर इसमें बीजों को बो दे।
  • बीज बोने से पहले क्यारी में वर्मी कंपोस्ट या सड़ी हुई गोबर की खाद मिलायें जिससे कि पौधों की ग्रोथ तेजी से हो सके।
  • बीज बोने के 1 दिन पहले कार्बन्डाजिम दवा दवा का छिड़काव करें।
  • बीज बोने के बाद 5 सेंटीमीटर की दूरी पर नालियां बनाकर बीजों को बो सकते हैं।
  • इसके अंकुरण के लिए बीजों को भरपूर गर्मी की आवश्यकता होती है। जिस कारण इसके पौधों की रोपाई शाम के समय की जाती है और फिर इनके पौधों को धूप में रखा जाता है।
  • पौधों की रोपाई समतल और मेड पर कर सकते हैं।
  • पौधों की जड़ों को लगभग 3 से 4 सेंटीमीटर के नीचे दबाना सही माना जाता है।
  • लाल मिर्च की रोग प्रतिरोधक किस्म से ही नर्सरी तैयार करें तो इससे आपको अच्छा उत्पादन मिल सकता है।
  • लाल मिर्च को छाया में सुखाकर फिर धूप में सुखना अच्छा माना जाता है।

एक बार में होता है लाखों का मुनाफा

यदि आप एक एकड़ में लाल मिर्च की खेती करते हैं तो इसमें आपको 30 से ₹40,000 तक का खर्चा आता है। जबकि इसका उत्पादन 150 से 200 क्विंटल तक निकलता है। एक एकड़ में इसकी खेती करने पर आप 2 से 3 लाख रुपए की कमाई आसानी से कर सकते हैं। एक किलो लाल मिर्च की कीमत करीबन 200 से ₹300 किलो तक जाती है जिसके कारण लाल मिर्च की खेती आपके लिए वरदान साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें इस हरे पौधे को लगाते ही खेत से उलटे पैर भागेंगे नीलगाय और जंगली सूअर, किसानों को होगा दोनों हाथों से मुनाफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *