इस चीज से बदलेगी किसानों की किस्मत, तिजोरियों में होगा पैसा ही पैसा, आइये आपको बताते हैं कौनसा है ये शानदार बिजनेस आईडिया जो बनाएगा किसानों को मालामाल।
इस चीज से बदलेगी किसानों की किस्मत
किसान भाई अपनी किस्मत बदलने के लिए कई सारे बिजनेस आइडिया आजमाते हैं आज हम भी आपको 12 महीने डिमांड में रहने वाले एक ऐसे ही बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपके लिए बेहद ही फायदेमंद होने वाला है। हम बात कर रहे हैं बांस की खेती के बारे में।

बांस की खेती एक ऐसी खेती मानी जाती है जो की काफी मुनाफेदार होती है। इसकी खेती करने से किसानों का मुनाफा तेजी से डबल होता है। साथ ही इससे आय भी ज्यादा मिलती है आइये आज आपको बताते हैं कि इसके बिजनेस की शुरुआत आप किस तरीके से कर सकते हैं।
कैसे करें शुरुआत
बांस के पौधे लगाने के लिए आपको 2 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा गड्ढा खोदना होगा। गड्ढे में गोबर की खाद मिलानी होगी और उसके बाद बांस के पौधे की रोपाई करके पौधों को अच्छे से पानी देना होगा। बांस के पौधों को 6 महीने के बाद हर हफ्ते पौधे में पानी की आवश्यकता होती है। आप समय-समय पर बांस के पौधों की कटाई-छटाई करते रहे 3 से 4 साल में बांस की फसल तैयार हो जाती है बांस से कई सारे प्रोडक्ट्स बनाए जा सकते हैं जिनको बाजार में बेचकर आप बेहद ही अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। एक हेक्टर में बांस के 1500 से 2500 पौधे लगाते हैं बांस के एक पौधे से भी आपको अच्छी खासी कमाई हो सकती है। बांस के एक पौधे की लागत करीबन 250 रुपए तक आती है आप किसी सरकारी नर्सरी से भी इसके पौधों को कम दाम पर खरीद सकते हैं।
लाखों के मुनाफे से भरेंगी तिजोरियां
1 एकड़ में बांस की रोपाई करने के बाद 60 से 80 टन की उपज मिलती है बांस की कई सारी प्रजातियां होती है जिसमें से बैम्बुसा, चिमोनोबैम्बुसा, डेंड्रोकैलेमस, डिनोकोला काफी प्रसिद्ध प्रजातियां है यदि आप इनकी बुवाई करते हैं तो इससे आपको एक एकड़ से लाखों का मुनाफा मिल सकता है। इनसे कई सारे प्रोडक्ट भी बनाकर आप बाजार में बेच सकते हैं जिससे ाको बहुत ही जल्द मालामाल बनने में मदद मिलेगी।