नीलगाय से खेतों में लगे पेड़-पौधों को बचाने के लिए करें ये फ्री का जुगाड़, आइये आपको बताते हैं किस तरह ये जुगाड़ करेगा आपका काम।
नीलगाय से खेतों में हो गए हैं परेशान
नीलगाय के खेतों में आने जाने से किसान बहुत ज्यादा परेशान होते हैं। नीलगाय का आतंक खेतों में उनकी फसलों और पेड़ पौधों को पूरी तरह नष्ट कर देता है। जिससे कि किसान कई तरह-तरह के घरेलू उपाय भी आजमाते हैं लेकिन इन सभी उपायों के असफल होने के बाद किसान बड़ी निराशा में पड़ जाते हैं और नीलगायों का आतंक उनके खेत में बिल्कुल भी कम नहीं होता।

आज हम आपको एक ऐसा ही फ्री का जुगाड़ बताने जा रहे हैं जिससे कि आपके खेत में लगे पेड़ पौधों की सुरक्षा आसानी से हो पाएगी। साथ ही आपके एक भी पौधे को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचेगा। आइये जानते हैं कौन सा है यह फ्री का जुगाड़ जो आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं।
ये फ्री का जुगाड़ आएगा काम
नीलगाय को खेतों से बाहर भगाने के लिए आप इस फ्री के जुगाड़ को अपना सकते हैं। इसके लिए पौधे लगाने के बाद उनकी जड़ से चारों ओर एक-एक मीटर की जगह छोड़ने के बाद 2 फीट चौड़ा और दो फीट गहरा गड्ढा बना दे। साथ ही इस गड्ढे से निकली हुई मिट्टी पेड़ के चारों ओर मेड का आकार देकर छोड़ दें। इस तकनीक में आपको बिल्कुल भी खर्चा नहीं होने वाला है साथ ही आपकी ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। इसे नीलगाय जब भी पेड़ को खाने के लिए आगे बढ़ेगी तो उसके अगले 2 पैर गहरे गड्ढे में चले जाएंगे और नीलगाय के शरीर से ज्यादा पेड़ की ऊंचाई हो जाएगी। जिससे कि नीलगाय गड्ढे में फंस जाएगी और आपको नीलगाय के आतंक से छुटकारा मिलने लगेगा।
नहीं होगी जंगली जानवरों की एंट्री
यह उपाय करने से नीलगाय के साथ-साथ जंगली जानवरों की एंट्री भी आपके खेतों में बंद होने लगेगी। जैसे ही नीलगाय इस गड्ढे में फंसेगी तो वह आपके खेतों में आना-जाना बंद कर देगी और आपके पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाना भी बंद कर देगी। लोग अक्सर कई सारे महंगे-महंगे उपाय करके नीलगाय को भगाने की कोशिश करते हैं लेकिन यह फ्री का जुगाड़ आपके बेहद ही काम आएगा।