गेमचेंजर साबित हो सकती है ये तकनीक, खेतों में इस जुगाड़ को करते ही उठा सकते है एक साथ दो फसलों का फायदा… जानिए आपको कैसे मिल सकता है इसका लाभ।
इस गेमचेंजर जुगाड़ से होगा किसानों का फायदा
किसान आजकल कई सारी ऐसी तकनीक को अपनाते हैं जिनसे खेतों में दोगुना मुनाफा मिलता है। हाल ही में एक ऐसा ही जुगाड़ खेतों में करने के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इससे किसानों को डबल फायदा मिलने लगेगा। हम बात कर रहे हैं इंटरक्रॉपिंग तकनीक के बारे में। आजकल किसान इंटरक्रॉपिंग तकनीक से अपना मुनाफा तेजी से बढ़ा रहे हैं। इससे न केवल आप अपनी फसलों के पैदावार बढ़ा सकते हैं। बल्कि इससे आपकी लागत भी तेजी से कम होने लगती है।

इसकी मदद से किसान अपने एक ही खेत में दो फसलों से दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं। इस तकनीक में कम मेहनत और कम खर्चे में एक साथ दो फसलों का उत्पादन मिलता है। इससे उत्पादन भी काफी ज्यादा बेहतरीन मिलता है जिससे कि किसानों की लागत कम होने के कारण उनको बहुत ही अच्छा लाभ प्राप्त होता है। आइये आपको बताते हैं की किस तरह एक खेत से दो फसलों का लाभ मिलेगा किसानों को।
एक ही खेत से मिलेगा 2 फसलों का लाभ
इंटरक्रॉपिंग तकनीक एक ऐसी तकनीक मानी जाती है जिसमें किस मौसम के हिसाब से एक ही खेत में दो फसलें उगा सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें मेहनत और खर्च काफी कम आता है। एक खेत को तैयार करने के बाद उसमें दो तरह की फैसले उगाई जा सकती है। जिससे किसानों की लागत तेजी से कम होती है और उनका मुनाफा बढ़ता है। इस तकनीक की मदद से एक ही खेत में किसान मटर और लौकी की खेती आसानी से कर सकते हैं। इससे एक ही समय में दो फसलों का फायदा मिलता है। इसके लिए फसलों का सही चुनाव करना बेहद आवश्यक होता है। हमेशा ही इसके लिए ऐसी फसलें चुनी जाती है जो एक दूसरे के विकास में बाधा नहीं डालती और फसलों के लिए उचित दूरी बनाना और उन्हें पोषण देना जरूरी होता है। यदि इसका सही प्रबंधन किया जाए तो इस तकनीकी सहायता से किसान अपना मुनाफा दोगुना बढ़ा सकते हैं।
दोगुनी होगी आमदनी
जिन किसानों के पास कम जमीन है वह इस तकनीक को अपना कर अपने खेती का तरीका बदल सकते हैं और आय को दोगुना कर सकते हैं। यदि आप सही फसल का चुनाव करें तो यह तकनीक आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। इससे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। इंटरक्रॉपिंग तकनीक छोटे और बड़े सभी किसानों के लिए फायदेमंद होती है। जिससे कि किसानों की आय तेजी से बढ़ती है और उनका मुनाफा भी तेजी से डबल होता है।