ट्रंप के टैरिफ ने मचाई बाजार में खलबली

ट्रंप के टैरिफ ने मचाई बाजार में खलबली, सातवें आसमान से गिरी सोने की कीमतें चांदी भी हुई डाउन, आइये आपको बताते हैं आखिर क्यों घट रही है सोना-चांदी की कीमतें।

सोना-चांदी की कीमतों में रोज हो रही है कमी

सोना चांदी की कीमतों में रोज तेजी से बदलाव हो रहा है। जहाँ सोने की कीमत लगातार गिर रही है तो चांदी की कीमतें भी डाउन हो रही हैं। सोने चांदी की कीमतों में अभी तक किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखा जा रहा था लेकिन 2 से 3 दिनों से रोजाना सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। दरअसल ट्रंप के टैरिफ ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में खलबली मचा रखी है। जिसके कारण सोने चांदी के भाव रोजाना बदल रहे हैं।

सोने चांदी की कीमतों में हो रही गिरावट को देखते हुए लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की जानकारी का मानना है कि सोना अब तेजी से नीचे आ सकता है। आइये आपको बताते हैं आखिर ट्रंप के टैरिफ से क्यों मची है अंतरराष्ट्रीय बाजार में खलबली।

यह भी पढ़ें सोना सस्ता होगा या महंगा ? इस तरह से समझें अमेरिका और चीन का पूरा गणित

ट्रंप के टैरिफ से मची है अंतर्राष्ट्रीय बाजार में खलबली

ट्रंप के टैरिफ के कारण बाजार में काफी ज्यादा खलबली मची हुई है। जिससे गोल्ड के दाम लगातार घट रहे हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को नई टैरिफ पॉलिसी अनाउंस करी है जिसमें 180 से अधिक देशों पर रिसिप्रोकल टैरिफ और हर इंपोर्ट पर 10% बेसलाइन टैरिफ लागू किया गया है। इसके बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी ज्यादा उथल-पुथल मच गई है और सोना एक हफ्ते के लो पर और चांदी 5 हफ्तों के लो पर पहुंच गयी है। इससे मार्केट पर काफी नेगेटिव असर पड़ रहा है। ट्रंप के टैरिफ में निवेशकों को भी असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। एक तरफ सोने की मांग लगातार बढ़ रही थी वहीं अब सोना काफी ज्यादा नीचे आने की संभावना जताई जा रही है। कमोडिटी रिसर्च हेड मनोज कुमार जैन का मानना है की जब तक डॉलर इंडेक्स और ट्रेड वॉर शांत नहीं होते तब तक सोना-चांदी में वोलैटिलिटी बनी रहेगी।

जानिए क्या है आज के सोने के ताजा भाव

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 90,810 रुपए और 22 कैरेट के 83,250 है।
  • मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव क्रमशः 83,100 और 90,660 है।
  • चंडीगढ़ में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव क्रमशः 83,250 और 90,810 है।
  • जयपुर में भी 22 और 24 कैरेट सोने के भाव क्रमशः 83,250 और 90,810 रुपए है।
  • नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव क्रमशः 83,250 और 90,810 रुपए ही है।

यह भी पढ़ें अब सस्ता सोना खरीदने के लिए हो जायें तैयार, धड़ाम से गिरने वाले हैं सोने के रेट, जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *