किचन में इस्तेमाल होने वाली ये चीजें होती हैं जानवरों के मांस और हड्डियों से तैयार, आइये आपको बताते हैं किन चीजों में होता है जानवरों का मांस।
घर में रोजमर्रा की चीजों में होता है मांसाहार का उपयोग
आपके घर की रोजमर्रा की चीजों में इस्तेमाल होने वाली चीज कई बार मांसाहारी जीवो द्वारा तैयार की जाती है रोजमर्रा में आप अपने घर में कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिसमें जानवरों की हड्डी और मांस का इस्तेमाल किया जाता है। शाकाहारी लोग अक्सर ऐसी चीजों से दूर रहना पसंद करते हैं जिसमें किसी भी तरह का मांसाहार इस्तेमाल किया गया हो ।

लेकिन आज हम आपको जिन चीजों के बारे में बताएंगे उसका इस्तेमाल शाकाहारी लोग भी धड़ल्ले से करते हैं। इन चीजों में जानवरों की हड्डी और मांस का उपयोग किया जाता है। लेकिन लोगों को इसके बारे में पता ना हो पाने के कारण वे इसका प्रयोग लगातार करते रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन चीजों में होता है मांसाहार का प्रयोग।
यह भी पढ़ें गर्मियों में पशुओं के दूध से लबालब बाल्टियां भर देगा नमक से बना यह फार्मूला, जानिए कैसे करें तैयार
जानवरों के मांस और हड्डियों से होती हैं तैयार
- बियर का सेवन कई सारे लोग करते हैं लेकिन वह यह बिल्कुल नहीं जानते कि यह शाकाहारी है या मांसाहारी गिनीज बियर बनाने के लिए आईसिनग्लास नामक एक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें मछली के ब्लैडर का इस्तेमाल किया जाता है।
- तरह-तरह के खुशबूदार परफ्यूम्स में भी मांसाहार का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है जो लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं वह अपने आप को शाकाहार समझते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है जिन परफ्यूम्स की खुशबू वनीला की तरह होती है उसमें कैस्टोरियम मिलाया जाता है जिसे बीवर जानवर के ग्लैंड द्वारा तैयार किया जाता है जिसके कारण परफ्यूम भी मांसाहार की लिस्ट में शामिल हो जाता है।
- अक्सर हम सामान खरीदने के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसमें स्लिप एजेंट केमिकल इस्तेमाल होता है वह जानवरों की चर्बी में मौजूद स्टेरिक एसिड से बनाया जाता है जिस कारण प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने वाले लोग भी शाकाहारियों की लिस्ट में बिल्कुल भी नहीं आते।
- घर में इस्तेमाल होने वाला डिटर्जेंट पाउडर DHTDMAC द्वारा बनाया जाता है जो मवेशियों के फैट में पाया जाता है मवेशियों से निकलने वाला फैट सर्फ बनाने के लिए इस्तेमाल होता है जिसे कई सारी बड़ी-बड़ी कंपनियां भी इस्तेमाल करती है।
- घर में उपयोग होने वाली सफेद रंग की चीनी में जानवरों की हड्डी मिलाई जाती है बोन चार का उपयोग सफेद रंग की चीनी बनाने में किया जाता है जो की जानवरों की सफेद हड्डी से प्राप्त होता है।
- यदि आप भी रोजाना नेल पॉलिश का उपयोग करते हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद आवश्यक होता है कि इसमें किस तरह के केमिकल्स और चीजों का इस्तेमाल किया जाता है नेल पॉलिश में गुआनाईन होता है जो की मछलियों के स्केल्स में पाया जाता है इसका उपयोग करके नेल पेंट को बनाया जाता है लेकिन कई सारी लड़कियां सुंदरता को बढ़ाने के लिए नेल पेंट का इस्तेमाल करती है।
- बच्चों की पेंटिंग के लिए काम आने वाले क्रेयॉन में भी एनिमल वेस्ट का प्रयोग किया जाता है जिसमें कुछ मुख्य जानवरों की चर्बी मिलाई जाती है इसके बाद कई सारी बड़ी-बड़ी कंपनियां क्रेयॉन को महंगे दामों में बाजार में बेचती है।
- कुछ बड़ी कंपनियां सिगरेट में फिल्टर बनाती है जो कि तंबाकू को अंदर जाने से रोकता है इस फिल्टर में सूअर के खून का हीमोग्लोबिन मिलाया जाता है जिसके कारण यह फिल्टर आपके मुंह में तंबाकू नहीं जाने देता और कई सारे अमीर लोग इन महंगी सिगरेटस का उपयोग करते हैं लेकिन उन्हें यह बात बिल्कुल भी पता नहीं होती कि सिगरेट मांसाहार में आती है।