Gold-Silver New Update: ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों से मचा हड़कंप, आइये आपको बताते हैं आपके शहरों में आज क्या है दाम।
ग्लोबल मार्केट में सोने कीमतों ने मचाया बवाल
इन दिनों सोना-चांदी की कीमतों को लेकर ग्लोबल मार्केट में काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है। सोना-चांदी की कीमत लगातार अपने ऊंचे स्तर पर बनी हुई है जिस कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। सोना चांदी की कीमतों को देखते हुए निवेशकों का मानना है कि सोना चांदी की कीमतें अगले आने वाले कुछ दिनों में और भी ज्यादा बढ़ सकती है। ट्रंप के टैरिफ वॉर के कारण डॉलर काफी कमजोर होता हुआ नजर आ रहा है। जिस कारण ने निवेशक सोने की और अपना रुख कर रहे हैं सोने की कीमतों की बढ़ने से निवेशकों का भरोसा सोने और चांदी के प्रति और भी ज्यादा बढ़ गया है।

चांदी भी पहुंची अपने ऊँचे लेवल पर
चांदी के दाम अपने ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं चांदी का दाम अब 1 लाख के पार हो चुका है निवेशकों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम अब और भी हाइट पर पहुंच सकते हैं। पिछले 1 हफ्ते से लगातार चांदी अपने ऊंचे शिखर पर बनी हुई है। माना जा रहा है कि ट्रंप के टैरिफ वॉर और चीन की रणनीति के चलते चांदी अपने दामों को और भी हाई कर सकती है।
जानिए क्या है नए दाम
सोने के दाम-
शहर | 22 कैरेट प्रति (10 ग्राम ) | 24 कैरेट प्रति (10 ग्राम ) |
दिल्ली | 89,550 | 97,680 |
मुंबई | 89,400 | 97,530 |
चेन्नई | 89,400 | 97,530 |
हैदराबाद | 89,400 | 97,530 |
कोलकाता | 89,400 | 97,530 |
बेंगलुरु | 89,400 | 97,530 |
चांदी के दाम-
- दिल्ली में 1 किलो चांदी के भाव 1,01,800 रुपए
- मुंबई में 1 किलो चांदी के भाव 1,01,800 रुपए
- चंडीगढ़ में 1 किलो चांदी के भाव 1,01,800 रुपए
- जयपुर में 1 किलो चांदी के भाव 1,01,800 रुपए
- नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ में 1 किलो चांदी के भाव 1,01,800 रुपए हैं।