GF-BF Funny Jokes In Hindi: लड़की: जानू तुम आज मुझसे एक वादा करो…लड़के के जवाब से चकरा जायेगा आपका माथा🤣🤣🤣 आइये आपको सुनाते हैं पूरा जोक।
GF-BF Funny Jokes In Hindi
जोक्स और चुटकुले हमारे लिए एक बहुत ही अच्छी मेडिसिन का काम करते हैं इनके जरिए हम कई सारी बीमारियों से दूर रह पाते हैं। दिन भर के तनाव और टेंशन से मुक्ति दिलाने में जोक्स और चुटकुले बेहद ही सहायक होते हैं। हम रोजाना आपके लिए जोक्स और चुटकुलों के कुछ समूह लेकर आते हैं जिनको पढ़ने के बाद आप भी हंसी के दो ठहाके तो दिन भर में लगा ही सकते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ ऐसे ही गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के फनी जोक्स लेकर आए हैं जिनको पढ़ने के बाद आप भी हो जाएंगे लोटपोट।

प्रेमी: भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद इतना मूर्ख क्यों बनाया?
प्रेमिका: हम दोनों को मिलाने के लिए
प्रेमी: वह कैसे?
प्रेमिका: मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई
गर्लफ्रेंड उदास बैठी थी
ब्वॉयफ्रेंड: तबीयत ठीक नहीं है क्या ?डॉक्टर को दिखा लो
गर्लफ्रेंड: दिखाया था डॉक्टर को
ब्वॉयफ्रेंड: क्या बताया उसने ?
गर्लफ्रेंड: बोल रहा था…खून में शॉपिंग की कमी है
थोड़ा मॉल वगैहरा घूम कर आओ, मूड बदलेगा तो ठीक हो जाओगी
ब्वॉयफ्रेंड: बेहोश
लड़का- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो..?
लड़की – अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कमीना मिल जाये..!
लड़की – तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो..?
लड़का- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले..!
लड़के के आते ही लड़की उसके गले लग गई…
लड़का: आज बड़ा प्यार आ रहा है…
लड़की: जानू, तुम आज मुझसे एक वादा करो
लड़का: कैसा वादा?
लड़की: जो तुम्हारा दिल करे…
लड़का: बेबी, वो जो सामने लाल रंग की कार खड़ी है ना..
लड़की: हां…हां.. जानू, मुझे वो दोगे क्या!
लड़का: मैं तुम्हे उसी लाल रंग की लिपस्टिक दूंगा
लड़की रजाई में लेटी थी लड़की धीरे से – जानू कहां हो ?
लड़का – क्लास में बैठा हूं
लड़की – मेरे घर आजाओ ना आज
लड़का – क्यों ?
लड़की – मेरे घर पे मम्मी पापा नहीं है कुछ नया करेंगे आज
लड़का – . . . . मुझे नहीं आना पिछली बार ऐसे ही बुला के पूरे घर में पोंछा लगवाया था
सहेली – मैं तो लुट गयी बर्बाद हो गयी
पिंकी – क्यों पति में पिटाई की क्या ?
सहेली – मेरे पति का ऑफिस में एक लड़की से चक्कर चल रहा है
पिंकी – तुमको कैसे पता ?
सहेली – मेरे बॉयफ्रेंड ने कल उनको एक लड़की के साथ देखा था…
लड़की – मुझे गाड़ी चलानी सीखनी है
अफसर – नहीं आप स्कूटी ही चलाइये
लड़की – नहीं प्लीज़ मुझे गाड़ी चलानी सिखाओ
अफसर – अच्छा अगर आपके सामने एक बुड्ढा और एक नौजवान और एक बच्चा आ जाये तो तुम किसको मारोगी?
लड़की – बुड्ढे को simple
अफसर – बहन जी आप ब्रेक भी तो मार सकती हैं…