MP के जिलों में भयंकर चक्रवात दे रहा है दस्तक, जानिए मौसम विभाग ने किन जिलों में जारी किया है तूफानी अलर्ट, आइये आपको बताते हैं IMD ने किन जिलों में जताई है भारी बारिश और तूफान की चेतावनी।
MP के जिलों में आ रहा है भयंकर चक्रवात
मौसम विभाग के अनुसार MP के कई जिलों में मौसम में बदलाव काफी तेजी से हो रहा है जिस कारण इन दोनों MP के कई सारे जिलों में आंधी तूफान और बारिश का असर देखा जा रहा है बंगाल की खाड़ी में एक्टिव चक्रवात MP के जिलों में बहुत ज्यादा तबाही मचा रहा है। बीते शनिवार यह चक्रवात MP के उत्तरी और पूर्वी भागों में तेजी से बढ़ता दिखाई दिया है जिसके कारण कई सारे इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है तो कई जिलों में बारिश से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम का हाल 29 मई तक ऐसे ही रहने वाला है IMD के अनुसार मानसून 1 जून तक केरल में पहुंच सकता है जिसके बाद वह MP में 4 जून तक प्रवेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें Hero Vida Z इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मारी धुआंधार एंट्री, फीचर्स और टॉप स्पीड से कर रही है लोगों को फिदा
IMD ने इन जिलों में जारी किया है अलर्ट
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, मंडला, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़ आदि जिलों में तेज रफ्तार के साथ आंधी तूफान की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी करके लोगों को सावधान किया हुआ है। वही नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, रीवा, सतना में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है इन जिलों में मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है कई राज्यों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की जा रही है तो कहीं हीट वेव से लोग बहुत ही ज्यादा परेशान हो रखे हैं।
बंगाल की खाड़ी से बन रहा सिस्टम मचाएगा तूफान
बंगाल की खाड़ी में बन रहा है एक्टिव सिस्टम और पश्चिमी विभोक्ष के कारण MP के जिलों में यह चक्रवात भयंकर तबाही मचा सकता है। MP के कई जिलों में इसका असर अभी से देखा जा रहा है रोजाना मौसम में तेजी से ही बदलाव हो रहे हैं साथ ही बदल आज MP के जिलों में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, जबलपुर, बालाघाट, नीमच, डिंडोरी में शाम के समय बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।