गेहूं की फसल में चूहे मचा रहे हैं आतंक?

गेहूं की फसल में चूहे मचा रहे हैं आतंक? तो आजमायें ये घरेलु उपाय जड़ से होगा चूहों की समस्या का समाधान आइये आपको बताते हैं किस तरह आप कर सकते हैं इनसे फसलों का बचाव।

खेतों में चूहों ने मचा रखा है आतंक

किसान बहुत ही ज्यादा मेहनत करके अपनी फसलों की तैयारी करते हैं। हाल ही में किसानों को चूहों के आतंक की बहुत ही ज्यादा समस्या आ रही है। यह समस्या उनके लिए लगातार बढ़ती ही जा रही है। गेहूं की फसल को चूहे बहुत ही तेजी से नुकसान पहुंचाने लगते हैं जिसके कारण उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाती है और किसानों की मेहनत भी चकनाचूर हो जाती है। चूहे के नुकीले दांत से फसल पूरी तरह नष्ट होने लगती है। चूहे खेत की फसल को तेजी से हानि पहुंचाते हैं। साथ ही भंडारण में घर में रखे बोरों को भी काटकर अनाज को खा जाते हैं और गंदगी भी फैलाते हैं जिससे कि किसानों को बहुत ही ज्यादा नुकसान होता है। साथ ही उनकी पैदावार भी काफी कम निकलती है जिसके कारण उनका बहुत ही ज्यादा नुकसान होने लगता है और इन उनकी आय भी प्रभावित होती है।

चूहे फसलों की जड़ों को भी नुकसान पहुंचाते हैं जिससे कि पौधे कमजोर हो जाते हैं। चूहे खेत में बीजों को खा जाते हैं जिससे कि बीजों की कमी होने के कारण पौधा अच्छी तरह से ग्रोथ नहीं कर पाता। साथ ही यह खेत में ही अपना मल-मूत्र का त्याग करते हैं, जिससे की फसल में रोग और बीमारियां फैलने लगती है। जिसके कारण किसान बहुत ही ज्यादा परेशानी का सामना करते हैं यदि कई सारे उपाय आजमाने के बाद आप हार चुके हैं तो आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसके बाद आपको चूहों को भगाने में बिल्कुल भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइये आपको बताते हैं किस तरह कर सकते हैं इसको इस्तेमाल।

यह भी पढ़ें इस हरे पौधे को लगाते ही खेत से उलटे पैर भागेंगे नीलगाय और जंगली सूअर, किसानों को होगा दोनों हाथों से मुनाफा

इन चीजों से बना फार्मूला करेगा चूहों की छुट्टी

घर में कई सारी ऐसी चीज मौजूद होती हैं जिनकी गंध या फिर उन्हें खाना चूहों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है जिससे की खेत से चूहे बहुत ही तेजी से भागने लगते हैं। आज हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे ही घरेलू चीजों की इस्तेमाल के बारे में जिसके बाद आपको चूहों को भगाने में बिल्कुल भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए हमें घर में रखी तीन चीजों की जरूरत होगी गुड़, बाल और घी। इससे आपके खेतों में चूहों का आतंक पूरी तरह खत्म हो जाएगा। आइये बताते हैं आप कैसे कर सकते हैं इस नुस्खे को इस्तेमाल।

इस घरेलु उपाय से दूर होगी समस्या

  • चूहों को भगाने के लिए सबसे पहले आपको उन्हें दावत पर ही बुलाना होगा। तभी आप उनका खेल खत्म कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपके घर में रखा गुड़, घी और बाल आपके बेहद ही काम आने वाले हैं।
  • इसके लिए आप सबसे पहले बालों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले।
  • उसके बाद बोल के टुकड़ों में घी और गुड़ मिलायें।
  • फिर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर इन्हें खेतों में रख दें जिससे कि जैसे ही चूहे इस गोली को खाएंगे। उनके आहार नाल में बाल फंस जाएंगे और चूहे तुरंत ही वहां से भागने लगेंगे और उनका खाना पीना बंद हो जाएगा, जिससे कि उनके खेतों के अंदर घुसना पूरी तरह बंद हो जाएगा।
  • लेकिन आपको इसके लिए खेत में सबसे पहले देखना होगा कि चूहों का बिल कहां पर बना है जहां पर भी चूहों का बिल बना हो, वहां पर उन्हें पैर से दबा देना चाहिए। ताकि के चूहे अपने बिल में वापस न घुस पाए।
  • यदि दूसरे दिन भी आपको बिल खुला हुआ दिखता है तो आपको यही उपाय दोबारा आजमाना है।
  • साथ ही यह गोलियां आपको उसे जगह पर रखनी है। जहां पर चूहों का आना-जाना लगातार बना रहता है ताकि गोलियां उनके मुंह में आसानी से पहुंच जाए।
  • इन गोलियों में घी डालने की वजह से चूहे उनकी तरफ आकर्षित होंगे घी की सुगंध से चूहे गोलियों को खाने के लिए विवश हो जाएंगे। इसके बाद चूहों का खात्मा आपके खेतों से पूरी तरह से हो जाएगा।

यह भी पढ़ें इस नई नस्ल की भैंस का पालन बनाएगा लखपति, रोजाना देती है 20 लीटर दूध, ऑनलाइन भी कर सकते हैं बुक, जानिए क्या है कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *