इस जंगल जलेबी की खेती करके किसान कर रहे है मात्र 1 महीने में 3-4 लाख की कमाई, जंगल जलेबी का नाम बहुत ही कम लोगों ने सुना है लेकिन जंगल जलेबी के फायदे बहुत ही बेहतरीन है और इसकी खेती करके किसानों को बहुत ही ज्यादा फायदा होता है इससे किसान अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं और अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते हैं आइये अब आपको बताते हैं जंगल जलेबी की खेती किस तरह की जाती है और कैसे आप जंगल जलेबी का सेवन करके अपनी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
जंगल जलेबी की खेती कैसे करें?
जंगल जलेबी की खेती वैसे तो भारत के कई स्थानों पर की जाती है लेकिन काफी ज्यादा किस इसकी खेती के बारे में कोई जानकारी नहीं रखते हैं इसलिए आज का यह आर्टिकल आपकी बहुत काम आएगा। जंगल जलेबी की खेती करने के लिए आपको सही मिट्टी, धूप और पानी का प्रबंध करना होगा। इसके बीजों को भिगोकर और फिर नर्सरी में आकार आप इसकी खेती कर सकते हैं इस फल की खेती करने के लिए आपको रेतीली या दोमट मिट्टी की आवश्यकता होगी साथ ही आपको इसकी सिंचाई की भी अच्छी व्यवस्था करनी होगी। इसे पर्याप्त पानी और धूप की बहुत आवश्यकता होती है।

जंगल जलेबी की भेजो द्वारा बुवाई करने के लिए बीजों को लगभग 10 मिनट के लिए 80 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी में भिगोए फिर आप इसे एक दिन बाद ठंडे पानी में रखें बीजों को रेत और जैविक खाद के मिश्रण में डालें। कीड़ों से बचने के लिए आप कीटनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर पुआल से ढक सकते हैं।
जंगल जलेबी को दिन में दो बार पानी दे और छायादार जगह पर इसकी खेती करें। लगभग 1 से 2 महीने बाद इसे 10 सेमी या 20 सेमी के नर्सरी बैग में इसकी रोपाई करें। नर्सरी में पौधों को लगभग 30 सेमी तक बढ़ने दे फिर खेत में इसकी रोपाई करें, जब पौधा 30 से 35 सेमी का हो जाए तो यह रोपाई के लिए तैयार माना जाता है फिर आप पौधों को 19 से 20 इंच के गमले में सीधे खेत में लगा सकते हैं। गमले में लगाते समय यह निश्चित जरूर करें की गमले में जल निकासी अच्छी हो। जंगल जलेबी के पौधे को बहुत अधिक पानी देने से भी बचाएं। जंगल जलेबी के पौधे को शुरुआत में विकास के दौरान नियमित रूप से पानी देना बहुत जरूरी होता है लेकिन यदि मिट्टी ज्यादा नम हो जाए तो यह पौधे को खराब भी कर सकती है। जंगल जलेबी के फल वैसे तो आम तौर पर 1 से 2 साल में फलने लगते हैं फल पकने पर गुलाबी रंग के हो जाते हैं। यानी आपको इसकी खेती करने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और आप इसकी खेती करके कुछ ही समय में लाखों की कमाई कर सकते है।
यह भी पढ़ें चंदन और शीशम के मुनाफे को भी फेल कर देगी इस पेड़ की खेती, कभी नहीं खाली होगा किसानों का मनी बैंक
किसानों को कराएगी लाखों का मुनाफा
बाजार में जंगल जलेबी की कीमत 320 रुपए प्रति किलो से लेकर 700 रुपए प्रति किलो तक बिकती है। यदि आप एक एकड़ में जंगल जलेबी के 100 से 200 पेड़ लगाएं तो इससे आपको एक पेड़ से 30 से 40 किलो फल प्राप्त हो सकते हैं, तो कुल उत्पादन आपका 2700 किलो होगा अगर आप इसे बाजार में ₹250 प्रति किलो भी बेचते हैं तो आपको कुल आय 5 से 6 लाख प्राप्त होगी। इस फल की खेती करना किसानों के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प साबित होगा।