आम के साथ इन चीजों का सेवन बन सकता है खतरे की घंटी, आइये आपको बताते हैं किन चीजों का सेवन बन सकता है घातक।
आम के साथ कभी न खायें ये चीजें-
दुनिया भर में फलों और सब्जियों की कई सारे ऐसे फूड कांबिनेशंस होते हैं जिन्हें खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद ही घातक सिद्ध हो सकता है यदि आप भी कुछ ऐसे अजीबोगरीब फूड कांबिनेशन का सेवन कर लेते हैं तो इससे आपको बहुत ही ज्यादा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आम एक ऐसा फल माना जाता है जिसे खाना लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं गर्मियों में मिलने वाला यह फल काफी रसीला और स्वादिष्ट होता है जिसके कारण लोग इसका सेवन अक्सर करते हैं इस गर्मी का ‘सुपरफूड’ भी माना जाता है लेकिन इसी सुपर फूड के साथ कुछ चीजों का कंबीनेशन इतना घातक होता है कि यह आपको सीधे अस्पताल में भर्ती करवा सकता है आइये आपको बताते हैं आम के साथ किन चीजों का परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें मटन चिकन से भी ज्यादा ताकतवर है ये सब्जी, खाते ही शरीर में दौड़ती है घोड़े जैसी ताकत…
नॉनवेज का सेवन होता है घातक
डॉक्टर के अनुसार आम के साथ नॉनवेज का सेवन करना भी सही नहीं माना जाता इसे कई सारी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती है नॉनवेज खाने से तीन से चार घंटे के दौरान आप आम का सेवन कर सकते हैं लेकिन नॉनवेज खाने के तुरंत बाद आम का सेवन करने से पाचन तंत्र बिगाड़ सकता है साथ ही उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकते हैं।
करेले का ना करें सेवन
आम के साथ करेले का सेवन भी आपकी बहुत ज्यादा परेशानी बढ़ा सकता है आम के साथ करेले का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं इन दोनों का मिश्रण पेट में एसिडिटी मैथिली उल्टी कैसे समस्याएं पैदा करता है जिस कारण आयुर्वेद में भी इन दोनों चीजों के कांबिनेशन को खाने के लिए सख्त मना है किया जाता है इनका नकारात्मक प्रभाव पाचन तंत्र में पड़ता है जो की एसिडिटी उत्पन्न करता है साथ ही इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है
कोल्ड्रिंक्स से करें बचाव
आम एक ऐसा फल माना जाता है जिसके तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक पीना शरीर के लिए काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है कई लोगों को आम के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने से काफी ज्यादा घातक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। कोल्ड ड्रिंक में मौजूद कार्बोनेटेड तत्व आम में मौजूद नेचुरल शुगर में मिलकर पेट में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं साथ ही यह पाचन तंत्र को बहुत ही ज्यादा खराब कर सकता है।
न खायें मसालेदार भोजन
आम खाने के बाद मसालेदार भोजन का सेवन करना पाचन तंत्र के लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल पैदा कर सकता है मसालेदार खाने को आम के साथ खाना एसिडिटी का कारण बन सकता है साथ ही यह आपकी त्वचा पर भी भारी पड़ सकता है इससे स्किन पर रैशेज और खुजली जैसी समस्याएं देखी जाती है।
खट्टे फलों से करें परहेज
आम के साथ खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें सिट्रिक एसिड मौजूद होता है जो आम के पोषक तत्वों के साथ मिलकर काफी ज्यादा गैस या एसिडिटी उत्पन्न करता है जिसके कारण आपको बहुत ही ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जिन लोगों को गैस की समस्या है उन्हें कभी भी आम के साथ खट्टी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए आम के साथ नींबू, संतरा, इमली, दही खाने से बचना चाहिए।
Disclaimer: आर्टिकल में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं, JantaTalks.Com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।