जनवरी-फरवरी में मुनाफा देगी विदेशी सब्जी खेतीजनवरी-फरवरी में मुनाफा देगी विदेशी सब्जी खेती

जनवरी-फरवरी में करें इस मुनाफेदार विदेशी सब्जी खेती, प्याज-लहसुन से भी ज्यादा मिलते हैं दाम, आइये आपको बताते हैं इसकी खेती की शुरुआत करने की पूरी प्रक्रिया।

जनवरी-फरवरी में मुनाफा देगी विदेशी सब्जी खेती

अक्सर किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए कई तरह की सब्जियां और फलों की खेती करते हैं जिससे कि उन्हें बहुत ही ज्यादा प्रॉफिट होता है। आज भी हम आपको एक ऐसी ही सब्जी की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत अब जनवरी-फरवरी के महीने में कर सकते हैं। इसकी शुरुआत जनवरी-फरवरी के महीने में करने पर आपको बहुत ही तगड़ा मुनाफा मिलने वाला है। यदि आप इस विदेशी सब्जी की खेती करते हैं तो इसकी डिमांड भी बाजार में बहुत ही ज्यादा होती है जिससे आपका मुनाफा तेजी से बढ़ सकता है। ये विदेशी सब्जी मात्र 80 से 100 दिनों के अंतराल में ही तैयार हो जाती है। उसके बाद आप इसके उत्पादन से बेहतरीन मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

बाजार में इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है जिसके कारण इससे होने वाला मुनाफा आपको बहुत ही ज्यादा फायदा देगा। हम बात कर रहे हैं रोमनेस्को ब्रोकोली की। रोमनेस्को ब्रोकोली एक तरह की फूलगोभी ही मानी जाती है। लेकिन ज्यादातर इसे विदेश में उगाया जाता है जिसके कारण इस फसल की खेती से आपको बहुत ही ज्यादा प्रॉफिट मिल सकता है। देश से लेकर विदेश तक इसकी डिमांड बहुत ही ज्यादा की जाती है। साथ ही यह कई सारी बीमारियों में काम आती है। इसमें विटामिन और पोषक तत्वों की भरमार होती है जिसके कारण यदि आप इस सब्जी की खेती करते हैं तो इससे आपको बहुत ही ज्यादा बहुत ही तगड़ा फायदा देखने को मिलता है। आइये आपको बताते हैं कि रोमनेस्को ब्रोकोली की खेती आप कैसे शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें Marigold Plant Growing: गेंदें के पौधे में हो जाएगी फूलों की भरमार, एक बार अपना लें दादी माँ का ये नुस्खा, भूल जायेंगे फिर पौधा सूख गया कहना

अनगिनत फायदों से होती है भरपूर

रोमनेस्को ब्रोकोली एक विदेशी किस्म की गोभी मानी जाती है। इस अनोखी गोभी में विटामिन, फॉलेट, मैंगनीज, प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, ओमेगा, 3 फैटी एसिड और फाइबर जैसे भरपूर पोषक तत्व होते हैं जो कि आपके शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ आपके बढ़ते वजन को भी तेजी से नियंत्रित करते हैं। साथ ही कैंसर जैसी बीमारी के लिए भी बेहद ही कारगर होते हैं। रोमनेस्को ब्रोकोली के सेवन से आंखें और दिल की बीमारियां होने का खतरा काफी कम रहता है। इस गोभी में विटामिन A, ओमेगा-3 की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जिसका सेवन करने से आपको बहुत ही अच्छे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। साथ ही इसमें सल्फर और नाइट्रोजन युक्त यौगिक ग्लूकोसिनोलेट्स  पाया जाता है जो की किडनी के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। किडनी के रोगियों के लिए इसका सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है।

रोमनेस्को ब्रोकोली में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जो की पाचन शक्ति को बढ़ावा देती है। साथ ही आपके वजन को नियंत्रित करने में भी कारगर होती है। इसमें मौजूद सल्फोराफेन और इंडोल-3-कार्बिनोल जैसे यौगिक पाए जाते हैं, जो की एंटी कैंसर का काम करते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम और विटामिन हड्डियों को मजबूत बनाने और वायरल संक्रमण से लड़ने के लिए काम आता है। साथ ही इस गोभी का सेवन करने से दिमाग भी काफी तेज होता है। यदि आप इस गोभी की खेती करते हैं तो आपको इसमें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने वाला है। इस गोभी की डिमांड देश लेकर विदेश तक 12 महीने की जाती है जिससे आपको इससे बहुत ही ज्यादा फायदा होने वाला है।

इस प्रोसेस से शुरू करें

  • रोमनेस्को ब्रोकोली एक विदेशी प्रजाति की ब्रोकली मानी जाती है जिसकी कुछ उन्नत किस्म भी होती है। इसकी इस किस्म को विदेशों में ज्यादातर उगाया जाता है। रोमनेस्को ब्रोकोली की खेती की ओर किसानों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि इसके बीज भी किसानों को ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से मिल जाते हैं।
  • इसकी खेती करने के लिए आपको उपजाऊ दोमट मिट्टी, चिकनी या बलुई मिट्टी की आवश्यकता होती है।
  • साथ ही आपको इस दौरान एक विशेष ध्यान रखना होगा कि जिस खेत का उपयोग आप कर रहे हैं वह अच्छी जल निकासी वाला होना चाहिए।
  • उसकी मिट्टी भी कार्बनिक पदार्थ की मात्रा से युक्त होनी चाहिए।
  • रोमनेस्को ब्रोकोली की फसल क्षारीय मिट्टी को बिल्कुल भी नहीं सहन कर पाती है।
  • साथ ही बीमारी और कीटों को कम करने में मदद के लिए रोमनेस्को ब्रोकोली को हर 3 या 4 साल में एक ही स्थान पर अधिक बार नहीं लगना चाहिए।
  • रोमनेस्को ब्रोकोली के पौधे जिस भी खेत में रोपे जा रहे हैं। वहां पर सूरज की रोशनी कम से कम 7-8 घंटे अवश्य करनी चाहिए।
  • साथ ही इसमें नाइट्रोजन की मात्रा भी देनी होती है।
  • ध्यान रखें कि जब भी आप पौधों की रोपाई करें तो पौधों के प्रत्येक लाइन की दूरी 18 से 24 इंच की होनी चाहिए।
  • जब पौधों की रोपाई खेत में हो जाती है तो इस किस्म की सामान्य गोभी की किस्म की तरह ही देखभाल की जा सकती है।
  • रोमनेस्को ब्रोकोली को आप आसानी से अपने गार्डन में भी उग सकते हैं।
  • इस गोभी की कटाई 80 से 100 दिनों में की जाती है। जिससे आपको इससे बहुत ही ज्यादा फायदा मिलता है।

उत्पादन से होगी तगड़ी कमाई

बाजार में रोमनेस्को ब्रोकोली की कीमत 400 से ₹500 प्रति किलोग्राम तक जाती है जिसके कारण इससे आपको बहुत ही अच्छा फायदा मिल सकता है। यदि आप 1 एकड़ में भी इसकी खेती करते हैं तो आप आसानी से लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं। एक एकड़ में भी आपको कम से कम 5 से 6 लाख रुपए का मुनाफा मात्र 80 दिनों के अंदर हो सकता है। यदि आप इसकी खेती जैविक रूप से करते हैं तो आपको इसका मुनाफा और भी ज्यादा डबल देखने को मिलेगा। साथ ही इसको एक सप्ताह तक के भंडार करके भी रखा जा सकता है। एक सप्ताह तक यह बिल्कुल भी खराब नहीं होती है जिसके कारण आप इस रोमनेस्को ब्रोकोली का उत्पादन करके इससे बाजार में बहुत ही अच्छी कीमत प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें खेतों से नीलगाय और जंगली जानवर भगाने के 5 सुपरफास्ट फॉर्मूले, इस कमाल की विधि से आसपास भी नहीं भटकेगा एक जानवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *