इस चीनी सब्जी की खेती 25 दिनों में बनाएगी लखपति, दुनियाभर ने होती है ताबड़तोड़ डिमांड, आइये आपको देते हैं इसकी खेती की पूरी जानकारी।
चीनी सब्जी की खेती
अक्सर अपनी आय को बढ़ाने के लिए किसान कई तरह के साधनों की खोज करते रहते हैं। कभी पशुपालन तो कभी खेती की शुरुआत कर देते हैं। कई बार किसान सब्जियों की खेती करते हैं जिससे कि उन्हें बहुत ही ज्यादा अच्छा प्रॉफिट होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीनी सब्जी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसकी खेती कर आप कुछ ही समय में मालामाल हो सकते हैं। इस चीनी सब्जी का नाम है चाइनीज पत्तागोभी। चाइनीज पत्ता गोभी का सेवन लोग करना लोगों के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है। साथ ही यह स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ बेहद ही स्वादिष्ट होती है जिसके कारण लोग इसका सेवन करना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं।

इसकी डिमांड भी देश से लेकर विदेश तक 12 महीने बनी रहती है। जिस कारण इस पत्ता गोभी का दाम बाजार में बहुत ही ज्यादा होता है। यदि आप इसकी खेती करते हैं तो आप इससे कुछ ही दिनों में लाखों का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि आप इसकी खेती की शुरुआत किस तरीके से कर सकते हैं और इससे कितना मुनाफा कमा सकते हैं।
इस तरह करें शुरुआत
- चीनी गोभी को अक्सर ठंडे तापमान में उगाया जाता है।
- चीनी गोभी को कटाई के लिए लगभग 50 से 85 दिनों का समय लगता है।
- इसकी पहली कटाई 20 से 25 दिनों में ही शुरू हो जाती है।
- इसको गोभी वर्नलाइजेशन की जरूरत होती है।
- इसकी कटाई शरद या वसंत ऋतु में की जाती है।
- चीनी गोभी को सामान्य खेतों में ना उगाकर ग्रीनहाउस और पॉलीहाउस में उगाया जा सकता है जिसमें इसकी खेती बहुत ही अच्छे से होती है।
- चीनी गोभी की खेती में मौसम और रोपण का सही समय पता होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। यदि आपको इसका सही समय और मौसम की सही जानकारी है तो आप इसकी खेती आसानी से कर सकते हैं।
- साथ ही इसे वसंत ऋतु में अंतिम 4 से 6 सप्ताह पहले बो सकते हैं।
- चीनी गोभी को सीधे बोया जाता है या फिर इसे रोपाई के माध्यम से भी लगाया जा सकता है।
- चीनी गोभी के पौधों को समतल क्यारियों में लगाना अच्छा माना जाता है।
- इसकी पंक्तियों से पंक्तियों की दूरी 50 से 60 सेंटीमीटर होना और पौधों से पौधों की दूरी 30 से 40 सेंटीमीटर रखी जाती है।
25 दिनों में होती है लाखों की कमाई
यदि आप चाइनीज गोभी की खेती करते हैं तो इसकी खेती आपके लिए बेहद ही मुनाफेदार साबित होती है। बाजार में इसकी डिमांड बहुत ही तेजी से की जाती है। साथ ही विदेशों में और कई सारे 5 स्टार होटलों में भी इसकी डिमांड बहुत ही ज्यादा होती है। कई विदेशी लोग इसका सेवन करना बहुत ही अच्छा समझते हैं। स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ यह गोभी आपकी कई सारी बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है जिसके कारण इस गोभी का सेवन करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। चीनी पत्ता गोभी में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो कि आपका त्वचा के लिए बेहद ही अच्छे होते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन, सेलेनियम विटामिन K, विटामिन C पाए जाते हैं। साथ ही यह कैल्शियम आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होती है जो कि आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने का भी काम करता है। यदि आप इसकी खेती एक एकड़ में भी करते हैं तो इससे आपको करीबन 10 से 15 टन का उत्पादन मिलता है। चीनी गोभी की कीमत बाजार में 40 से ₹50 किलो तक होती है जिससे कि आप 1 एकड़ से 2 लाख का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं।