SIP और FD से भी तगड़ा इन्वेस्टमेंट है इस फसल की खेती, एक बार लगाने पर सालों तक नहीं पड़ती कमाने की जरूरत, आइये आपको बताते हैं क्या है इसकी खेती की प्रोसेस।
तगड़ा इन्वेस्टमेंट है इस फसल की खेती
किसान आजकल कम लागत वाली खेती की और अपनी रुचि काफी ज्यादा दिखा रहे हैं क्योंकि इससे किसानों को सालों साल तक मुनाफा मिलता है। कम लागत की खेती किसानों के लिए वरदान मानी जाती है जिससे किसान बहुत ही अच्छा मुनाफा कमाते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही फसल की खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो कि SIP और FD से भी तगड़ा इन्वेस्टमेंट साबित होती है। हम बात कर रहे हैं महोगनी के पेड़ की खेती के बारे में। महोगनी का पेड़ स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ कई सारी चीजों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। जिस कारण इसकी डिमांड बाजार में 12 महीने बनी रहती है।

इसकी लकड़ी बहुत ही मजबूत होती है साथ ही इस पेड़ का हर भाग बिकाऊ होता है। जिससे कि किसानों को 12 महीने बहुत ही अच्छा मुनाफा मिलता है। यदि किसान एक बार इसकी खेती कर लेते हैं तो इससे उनका सालों साल तक कमाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आइये आपको बताते हैं इस तगड़े इन्वेस्टमेंट वाली फसल की खेती की शुरुआत आप किस तरह कर सकते हैं।
इस तरह की जाती है खेती की तैयारी
- महोगनी की खेती की शुरुआत करने के लिए आपको सबसे पहले किसी प्रतिष्ठित नर्सरी से उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का चयन करना होगा या फिर आप चाहें तो वहां से सीधे पौधे लाकर भी अपने खेतों में इनकी रोपाई कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि महोगनी के पौधे को अच्छी जल निकासी वाली और उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती है।
- महोगनी की खेती के लिए उत्तम समय 15 जून से 15 जुलाई के बीच का माना जाता है।
- महोगनी की खेती करने के लिए आप सबसे पहले खेत की अच्छी तरह से जुताई करके उस पर पाटा लगाकर खेत को समतल कर ले।
- उसके बाद 5 से 7 फुट की दूरी पर 2 से 3 इंच का गड्ढा तैयार कर ले और लाइन से लाइन की दूरी 4 से 5 मीटर की रखें।
- अब इन गड्ढों में गोबर की खाद और रासायनिक खाद को मिलाकर भर दें इसके बाद आप इसमें अपना पेड़ लगा सकते हैं।
- महोगनी के पेड़ 10 से 12 साल में तैयार हो जाते हैं इसके एक पेड़ से लगभग 40 से 50 घन फुट तक की लकड़ी मिलती है।
- महोगनी के पत्ते, छाल और बीज सभी मार्केट में बिकाऊ होते हैं जिससे किसानों का मुनाफा तेजी से बढ़ने लगता है किसानों के लिए महोगनी की खेती एक फायदेमंद व्यवसाय साबित होता है।
मुनाफा होता है करोड़ों में
यदि किसान महोगनी की खेती करते हैं तो इससे किसानों को बहुत ही अच्छा मुनाफा देखने को मिलता है। यदि आप 1 एकड़ खेत में महोगनी की खेती करते हैं तो इसे 10 से 12 साल में आपको 80 लाख से 1 करोड रुपए तक का मुनाफा आसानी से हो सकता है। साथ ही आपको इसके बीजों और पत्तों को बेचने से भी मुनाफा प्राप्त हो सकता है। महोगनी की लकड़ी की कीमत बाजार में 2000 से ढाई हजार तक प्रति घन फुट के भाव में बिकती है साथ ही महोगनी के बीजों का भाव बाजार में हजार से ₹1500 प्रति किलो तक होता है। महोगनी के पत्तों और छाल में औषधीय गुण पाए जाते हैं जिस कारण कई बीमारियों के इलाज के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके पत्तों और छाल को भी बाजार में बेचा जा सकता है एक एकड़ में महोगनी के लगभग 100 से 120 पेड़ लगाए जाते हैं जिसमें लगभग 1 से 1.5 लाख रुपए तक की लागत आती है।