इस फसल की खेती करने से होगा सालों-साल मुनाफा, कम खाद कम पानी में देगी बंपर पैदावार, आइये आपको बताते हैं किस तरह होगी इससे कमाई।
कम खाद कम पानी में मुनाफा देगी ये फसल
आजकल किसान काम खाद और कम पानी में बंपर पैदावार देने वाली फसलों की खेती करना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं आज हम आपको एक ऐसी ही फसल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ‘पेंशन फसल’ के नाम से दुनिया भर में जाना जाता है। यह एक ऐसी फसल होती है जो कम खर्चे में सालों साल मुनाफा देती है। हम बात कर रहे हैं गुंदा की। गुंदा खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है साथ ही इसका उपयोग ज्यादातर अचार बनाने में किया जाता है।

गुंदा में कई सारे पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ज्यादा पानी और खाद की आवश्यकता नहीं होती। साथ ही यह खारे पानी और सूखी जमीन में भी आसानी से उग जाता है। मौसम का दुष्प्रभाव भी इस पर काफी ज्यादा नहीं होता है। जिस कारण यह एक बहुत ही शानदार फसल मानी जाती है। गुंदा की डिमांड भी बाजार में 12 महीने बनी रहती है जिस कारण इसकी खेती करने से किसानों को बहुत ही तगड़ा लाभ होता है। आइये आपको बताते हैं किस तरह की जाती है इसकी खेती।
खेती के लिए आजमायें ये प्रोसेस
- गुंदा की फसल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है गुंडा की कीमत बाजार में काफी ज्यादा होती है।
- एक एकड़ में इसके 120 पौधे लगाए जा सकते हैं प्रत्येक पौधे की दूरी 6*6 मीटर पर होती है इसका प्रत्येक पौधा 5 साल में 50 किलो तक फल देने लगता है।
- इसके लिए जल निकासी वाली दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है।
- यह शुष्क और गर्म क्षेत्र में आसानी से उग जाता है इसके लिए आप सबसे पहले पौधों को लगाने से पहले 1*1*1 फीट के गड्ढे खोदे और उन्हें खाद और मिट्टी से भर दे।
- उसके बाद इसके पौधों की बुवाई करें इसके पौधों की छटाई-कटाई और खाद का ध्यान देना बेहद ही आवश्यक होता है लेकिन इसमें खाद की मात्रा काफी कम लगती है जिस कारण किसानों का खर्चा भी काफी ज्यादा बचता है।
- इसमें ज्यादातर कीटनाशकों की आवश्यकता नहीं होती है जिस कारण इस फसल से किसानों को बहुत ही अच्छा मुनाफा देखने को मिलता है।
1 एकड़ से होगी ताबड़तोड़ कमाई
गुंदा का भाव बाजार में ₹20 प्रति किलो तक जाता है साथ ही कई बार डिमांड बढ़ने के कारण इसका भाव ₹50 प्रति किलो तक मिलता है। इसके एक पौधे से लगभग 1000 से ₹2000 तक कमाई की जा सकती है। एक एकड़ में यदि आप इसकी खेती करते हैं तो इससे आपको 1 से 1.5 लाख रुपए का मुनाफा आसानी से हो सकता है साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। खांसी, कब्ज, अल्सर, वायरल, बैक्टीरिया संक्रमण में गुंदा काफी ज्यादा असरकारक होता है साथ ही यह मधुमेह के रोगियों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर इम्यूनिटी को बढ़ाता है जिससे कि शरीर में कोई भी बीमारी नहीं होती।