इस फसल की खेती से किसान भाइयों को मिलेगी 15000 रुपए की सब्सिडी

इस फसल की खेती से किसान भाइयों को मिलेगी 15000 रुपए की सब्सिडी, सरकार ने बनाया नया प्लान, आइये आपको बटरे हैं आप किस तरह उठा सकते हैं इस शानदार योजना का फायदा।

इस फसल की खेती देगी दोनों हाथों से मुनाफा

सरकार किसान भाइयों को कई तरह से आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने का काम करती है। आजकल हर किसान खेती बाड़ी करके अपनी किस्मत बदलने का सपना देखने देखता रहता है। आज हम आपको एक ऐसी ही फसल की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आपको दोनों हाथों से मुनाफा मिलेगा। हम बात कर रहे हैं मक्के की खेती के बारे में। मक्के की फसल एक लाभकारी फसल होती है।

इस फसल को बढ़ावा देने के लिए सरकार इस पर बहुत ही शानदार सब्सिडी ऑफर कर रही है। मक्का के साथ-साथ सरकार पॉपकॉर्न और स्वीट कॉर्न पर भी अनुदान दे रही है। इसके बाद आपको मक्के की फसल से लाभ होने के साथ-साथ सरकार से भी आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। आइये आपको बताते हैं कि इसके जरिए आपको होगा कितना फायदा।

यह भी पढ़ें बारिश तूफान से फसल को बचाने में अब सरकार करेगी किसानों की मदद, तिरपाल पर सब्सिडी लेकर आप भी इस तरह उठा सकेंगे लाभ

किसान भाइयों को मिलेगी 15000 की सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सरकार ने मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को यह नए अवसर प्रदान किया है। मक्का के उत्पादन में वृद्धि से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यदि आप भी मक्के की खेती की शुरुआत करने करना चाहते हैं तो यह आपको दोनों तरफ से फायदा दे सकती है। मक्के से एथेनॉल भी बनाया जा सकता है जो की ऊर्जा के रूप में उपयोगी होता है। एथेनॉल उत्पादन में मक्का एक मुख्य कच्चा माल है। जिसकी मदद से स्टार्च निकाला जाता है और इसके अवशेषों का उपयोग पशुओं के आहार के रूप में भी किया जा सकता है। इसके लिए मक्का एक लाभकारी खेती मानी जाती है। क्योंकि इसका उपयोग कई उद्योगों में भी किया जाता है। इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसी भी तरह का मक्का उगाने पर किसानों को सब्सिडी ऑफर करी है। जिससे कि उन्हें मक्का की खेती से 2 गुना फायदा मिलेगा। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत मक्का बीज पर ₹15000 प्रति क्विंटल की दर से सरकार सब्सिडी दे रही है। उत्तर प्रदेश में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत मक्का उत्पादन पर किसानों के लिए अपार संभावनाएं खोजी जा रही हैं।

जानिए क्या है सरकार नया प्लान

यदि आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप किसी भी नजदीकी ऑनलाइन सेंटर पर जाकर कुछ आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसके लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके बाद सरकार द्वारा आपको ₹15000 प्रति क्विंटल मक्का के बीजों पर सब्सिडी मिलेगी। साथ ही आप किसी भी वैरायटी का मक्का उगाकर इससे मुनाफा कमा सकते हैं। .जिससे आपकी आय की स्थिति भी सुद्रढ़ बनेगी।

यह भी पढ़ें अब सरकार देगी पशुपालकों को मुफ्त में गाय और प्रतिमाह मिलेगा ₹6000 का फायदा, जानिए क्या है ये योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *