मछली पालन बनेगा आपके लिए बेस्ट बिजनेस प्लान

मछली पालन बनेगा आपके लिए बेस्ट बिजनेस प्लान, इन सीक्रेट टिप्स को फॉलो करते ही बढ़ेगा 10 गुना ज्यादा मुनाफा आइये आपको बताते हैं कैसे आप भी कमा सकते हैं 10 गुना ज्यादा मुनाफा।

मछली पालक बनेंगे मालामाल

खेती किसानी के साथ-साथ आजकल किसान मछली पालन की और भी अपनी काफी ज्यादा रूचि दिखा रहे हैं। मछली पालन ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लिए एक बहुत ही मजबूत व्यवसाय मारना जा रहा है। जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार भी अपना योगदान दे रही है और मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कई सारी सब्सिडी और योजनाएं प्रदान कर रही हैं। लेकिन मछली पालन के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद ही आवश्यक होता है। साथ ही यदि आप वैज्ञानिक पद्धतियों से मछलियों का पालन शुरू करते हैं तो इससे आपको काफी अच्छा मुनाफा मिलता है।

इससे आपकी लागत में काफी कमी आती है और आपका मुनाफा तेजी से बढ़ने लगता है। आजकल शहर के लोगों के लिए भी अतिरिक्त आमदनी का साधन मछली पालन बन रहा है। इससे कई सारे किसान और लोगों को रोजगार दे रहे हैं जिस कारण आज हम आपको मछली पालन के लिए कुछ ऐसे जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप ही 10 गुना बढ़ा सकेंगे अपना फायदा।

यह भी पढ़ें बाजार में 300 रुपए प्रति किलो तक मिलता है इस मिर्च का भाव, किसानों के लिए बनती है बेस्ट बिजनेस आइडिया, जानिए क्या है खासियत ?

इन सीक्रेट टिप्स को करें फॉलो

  • सबसे पहले मछली पालन के लिए आपको एक उन्नत किस्म की नस्ल की मछली का चयन करना बेहद ही आवश्यक होता है।
  • जयंती रोहू मछली की एक ऐसी उन्नत नस्ल मानी जाती है जो की सामान्य रोहू की तुलना में काफी तेजी से ग्रोथ करती है और इनका वजन भी सामान्य रोहू के मुकाबले काफी अधिक होता है।
  • जयंती रोहू मात्र 8 से 10 महीनों में ही तैयार हो जाती है जबकि अन्य मछलियों के पालन में लगभग किसानों को 15 से 18 महीनों का समय लगता है।
  • जयंती रोहू मछली की डिमांड बाजार में 12 महीने की जाती है इसमें कई सारे ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कि शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने में भी सहायक होते हैं। जिस कारण इस तरह की मछलियों का पालन करना किसान बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
  • मछलियों के पालन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी तालाब की गहराई होती है मछलियों को जितनी ज्यादा जगह तैरने के लिए मिलेगी उतनी ही तेजी से उनकी ग्रोथ होगी।
  • इसके लिए तालाब की गहराई कम से कम 1.5 से 2 मीटर की होनी चाहिए साथ ही इसके लिए पानी का पीएच लेवल कम से कम 6.5 से 8.5 के बीच में होना आवश्यक है। इससे मछलियों का विकास बहुत ही तेजी से होता है।
  • जयंती रोहू के पालन के लिए आप कुछ गुणवत्ता के बीजों का चयन कर सकते हैं ध्यान रहे की बीजों की सघनता प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 5 से 10,000 के बीच ही रखें जिससे की मछलियों को पर्याप्त पोषण और पर्याप्त स्थान प्राप्त हो सके।
  • मछिलयों को प्रोटीन युक्त आहार देना बेहद ही जरूरी होता है इससे मछलियों का विकास काफी तेजी से होता है।
  • साथ ही समय-समय पर आप अपने तालाब में जलीय पौधों का भी प्रयोग करें और हमेशा ही समय रहते मछलियों की जांच अवश्य करायें।
  • तालाब का पानी बदलने का विशेष ध्यान रखें जिससे मछलियों को साफ और स्वच्छ पानी मिलेगा और यह तेजी से ग्रोथ करेंगी और इनका वजन भी काफी तेजी से बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें पशुपालकों के लिए बेस्ट है गाय की ये नस्लें, डेयरी पालन में कम खर्चे में देती है बंपर उत्पादन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *