Gold-Silver Price Update Today: सोना पहुंचा 1 लाख के पार, चांदी ने भी बदले अपने तेवर, आइये आपको बताते हैं आज के ताजा भाव।
सोना पहुंचा 1 लाख के पार
शादियों का सीजन शुरू होते ही गोल्ड की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल ही में गोल्ड ने अपनी कीमत एक लाख के पार कर ली है डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ, गिरते डॉलर और आर्थिक मंदी ने सोने की कीमतों को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। इन दिनों गोल्ड अपने सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।

फिजिकल मार्केट में पहली बार गोल्ड की कीमत ₹1,00,000 के पार चले गई है। MCX पर भी सोना अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है MCX पर लगातार चांदी की कीमतें भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। यदि आप भी शादियों के लिए सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आइये आज हम आपको इसके ताजा रेट बताते हैं।
यह भी पढ़ें गर्मियों में पशुओं के दूध से लबालब बाल्टियां भर देगा नमक से बना यह फार्मूला, जानिए कैसे करें तैयार
चांदी की चमक हुई तेज
सोने के साथ-साथ चांदी भी अपनी चमक फीकी नहीं पड़ने दे रही है। चांदी की कीमतों ने भी अभी तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड पार कर लिया है। चांदी की कीमतें लगातार कुछ दिनों से बढ़ोतरी पर चल रही थी लेकिन अब चांदी की कीमतें 1 लाख को पार कर चुकी हैं। सोने चांदी की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी से अंतरराष्ट्रीय बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि सोना अब अपने ऊंचे स्तर पर बना रह सकता है साथ ही चांदी भी अपने रिकार्ड को लगातार तोड़ सकती है।
जानिए आज आपके शहरों के भाव
आपके शहरों के भाव सोने के भाव-
शहर | 22 कैरेट प्रति (10 ग्राम ) | 24 कैरेट प्रति (10 ग्राम ) |
दिल्ली | 93,050 | 1,01,500 |
मुंबई | 92,900 | 1,01,350 |
चेन्नई | 92,900 | 1,01,350 |
हैदराबाद | 92,900 | 1,01,350 |
कोलकाता | 92,900 | 1,01,350 |
बेंगलुरु | 92,900 | 1,01,350 |
आपके शहरों के भाव चांदी के भाव-
- दिल्ली में 1 किलो चांदी के भाव 1,01,000 रुपए
- मुंबई में 1 किलो चांदी के भाव 1,01,000 रुपए
- चंडीगढ़ में 1 किलो चांदी के भाव 1,01,000 रुपए
- जयपुर में 1 किलो चांदी के भाव 1,01,000 रुपए
- नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ में 1 किलो चांदी के भाव 1,01,000 रुपए हैं।