मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी कर रही सरकार

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी कर रही सरकार, आइये आपको बताते हैं किसानों को कितना होगा लाभ।

मध्यप्रदेश में MSP पर होगी मूंग की खरीदी

इन दिनों मूंग की खरीदी को लेकर किसान बहुत ही ज्यादा असमंजस में बने हुए थे। ऐसे में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मूंग की खरीदी को लेकर बहुत बड़ी खुशखबरी किसानों को दी है। उन्होंने मूंग की खरीदी को समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी करने का ऐलान कर दिया है जिसके बाद किसान बहुत ही ज्यादा खुशी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को जारी किया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी आए दिन किसानों के लिए नई-नई योजनाएं जारी करके उन्हें खेती किसानी की ओर अग्रसर करने में लगे हुए हैं। ऐसे में मूंग की MSP पर खरीदी किसानों के लिए एक बहुत ही बड़ा तोहफा है।

यह भी पढ़ें गरीबों के ऐश कराएगी इस नस्ल की बकरी, पालन करके किसानों को मिलेगा धमाकेदार मुनाफा

सरकार देगी किसानों को मूंग की MSP का फायदा

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मूंग की खरीदी के लिए 19 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी लगातार किसानों की समृद्धि के लिए योजनाएं बना रहे हैं। इस संबंध में एजेंसियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग का MSP 8682 रुपए प्रति क्विंटल तक तय किया गया है जिसका फायदा किसानों को बहुत ही ज्यादा मिलेगा।

सरकार के इस प्लान से मिलेगा किसानों को मुनाफा

बीते कुछ समय से मूंग का दाम 6000 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल था जिसकी MSP को अब बढ़ाकर 8682 रुपए कर दिया गया है। जिसके चलते किसानों को इसका बहुत ही बड़ा फायदा मिलेगा। किसानों को लगभग 2 से ढाई हजार रुपए का मुनाफा मिलेगा। सरकार द्वारा MSP पर मूंग की खरीदी का प्लान किसानों को बहुत ही ज्यादा मुनाफेदार साबित होने वाला है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल पर 2 से ढाई हजार रुपए तक बचत होगी।

यह भी पढ़ें Business idea 2025: मात्र 5 हजार में स्टार्ट कर सकेंगे घर बैठे ये काम, चंद दिनों में ही बरसाने लगेगा पैसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *