बाजार में बिकने वाले इस हाई डिमांडिंग फल को एक बार लगाने से नहीं करनी पड़ेगी 50 सालों तक कमाने की जरूरत, आइये आपको बताते हैं की इस फल की खेती की शुरुआत आप कैसे कर सकते हैं।
शरीर के लिए माना जाता है संजीवनी बूटी
किसान अपने खेतों में कई तरह की फसलों की बागवानी करते हैं जिसके कारण उनका मुनाफा भी डबल होने लगता है और उनकी आय के स्रोत भी डबल हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि शरीर में संजीवनी बूटी का काम करता है जिसके कारण लोग इसकी डिमांड 12 महीने करते हैं। बाजार में बिकने वाले इस हाई डिमांडिंग फल की खेती करने से किसानों की आय तेजी से दुगनी होने लगती है। साथ ही इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी एक बार खेती करने पर आपको 50 सालों तक किसी भी तरह की खेती करने की आवश्यकता नहीं पड़ने वाली है। साथ ही यह एक बार लगाने पर 50 सालों तक कमाई कराता है। हम बात कर रहे हैं ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में।

ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों के लिए किसी वरदान से काम नहीं मानी जाती। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इसकी खेती की एक ऐसी टेक्निक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अपने के बाद आप इस फल की खेती की शुरुआत आज ही कर सकते हैं और इससे आपको बहुत ही ज्यादा प्रॉफिट देखने को मिलेगा। ड्रैगन फ्रूट एक कम कैलोरी वाला फ्रूट माना जाता है। जो की पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही यह आपके हृदय स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा प्रणाली, पाचन और त्वचा के लिए भी बेहद ही लाभकारी माना जाता है। यह टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों के लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है। ड्रैगन फ्रूट कई सारे स्वास्थ्य लाभ देता है जिसके कारण ड्रैगन फ्रूट को खाना विदेश में भी लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसमें विटामिन सी, आयरन और प्रोटीन होता है जो कि कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर पाया जाता है।
खेती के लिए अपनायें ये टेक्निक
- ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी होना बेहद ही आवश्यक है। इसकी खेती के लिए अच्छी धूप वाली जगह का चुनाव करना बेहद ही अच्छा माना जाता है।
- साथ ही इसके लिए सूखी और भुरभुरी मिट्टी की आवश्यकता होती है।
- इसके पौधे को सहारा देने के लिए खंबे या बांस की बल्लियां लगाना खेतों में आवश्यक होता है।
- साथ ही इनको हर महीने जैविक खाद भी दी जाती है। पौधों को पर्याप्त मात्रा में गोबर की खाद मिलने से इसकी ग्रोथ बहुत ही तेजी से बढ़ती है।
- साथ ही ड्रैगन फ्रूट को पानी की भी अच्छी तरह से आवश्यकता होती है।
- गर्मी के दिनों में इसके पौधे को दो बार पानी देने की आवश्यकता पड़ती है।
- जब भी आप ड्रैगन फ्रूट की खेती करना चाहे तो आप ड्रैगन फ्रूट के बीज को कागज के तोलिए पर दबाकर नमी वाली जगह पर रख दे जिसके दो तीन सप्ताह के बाद भी जैसे ही अंकुरित हो जाएंगे तो इन बीजों को आप खेतों में लगा सकते हैं।
- पौधों को लगाने के लिए आप 4 से 5 फीट दुरी पर गड्ढे खोदे।
- ड्रैगन फ्रूट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी तरह का रोग नहीं लगता है और लगभग 16 महीने के अंदर यह फल देना प्रारंभ कर देता है।
बाजार में मिलती है तगड़ी कीमत
ड्रैगन फ्रूट की डिमांड देश से लेकर विदेश तक की जाती है। साथ ही इसके एक फल का वजन कम से कम 500 से 800 ग्राम तक होता है। जिसकी कीमत बाजार में 300 से ₹400 प्रति फल होती है। ड्रैगन फ्रूट की खेती से आप बहुत ही अच्छी कमाई कर सकते हैं। 1 एकड़ में इसकी खेती सालाना 8 से 10 लाख रुपए की कमाई कराती है। साथ ही 2 एकड़ में इसकी खेती 20 से 30 लाख का मुनाफा आसानी से कमा कर देती है। शुरुआती समय में आपको इसमें मात्र 4 से 5 लाख की लागत आती है जिसके बाद आप इससे 2 साल बाद, हर साल 20 से 30 लाख का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं।