दुनिया के इस देश में लोग टोमेटो नहीं सांप का बनाकर पीते हैं सूप.....

दुनिया के इस देश में लोग टोमेटो नहीं सांप का बनाकर पीते हैं सूप…..आइये आपको बताते हैं आखिर क्यों प्रचलित है यहाँ ये अनोखी परंपरा।

दुनिया के इस अनोखे देश में है अजीब परंपरा

दुनिया में कई सारे ऐसे देश हैं जहां खान-पान की अलग-अलग पारंपरिक डिश और प्राचीन टेक्निक्स अपनाई जाती है। आज हम भी आपको दुनिया के एक ऐसे ही देश के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जहां पर एक ऐसी अनोखी डिश का सेवन किया जाता है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। हम बात कर रहे हैं हांगकांग की। हांगकांग में लोग सांप के सूप की डिश का सेवन सर्दियों के समय करते हैं। इस डिश को स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि बेहद ही स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि इसमें औषधीय गुणों की भरमार होती है। स्वास्थ्य के साथ ही इसका सांस्कृतिक महत्व भी है। जिस कारण वहां पर यह डिश बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। वहां के कई सारे 5 स्टार होटलों में भी इस डिश को लोग बड़े ही चाव से खाते हैं।

हांगकांग के कई सारे चीनी चिकित्सा में सांप का सूप इस्तेमाल किया जाता है जिसमें औषधीय गुणों की भरमार पाई जाती है। सांप का सूप बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। सांप का सूप शरीर की “यिन और यांग” ऊर्जा को संतुलित करता है, साथ ही यह खास तौर पर सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए पिया जाता है। सांप का सूप वहां के कई सारे रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड बाजारों में आसानी से मिल जाता है। हांगकांग में इसके खान-पान की संस्कृति काफी पुरानी है।

यह भी पढ़ें बिना हाथ लगाये 1 मिनट में आटा गूंथने का जादुई तरीका देख आपका भी घूम जायेगा दिमाग, मशीन से भी तेज बनेंगी रोटियां, देखें VIDEO

सेहत के लिए माना जाता है संजीवनी बूटी

वहां के लोगों के हिसाब से सांप के सूप को काफी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। इसका इस्तेमाल भी कई सारे चीनी मेडिकल फॉर्मूले में किया जाता है जिसके माध्यम से कई सारी ऐसी दवाइयां बनाई जाती हैं, जिनमे औषधीय गुणों की भरमार पाई जाती है। सांप का सूप विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही यह कई सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। कई सारी लाइलाज बीमारियों में भी सांप के सूप का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा किया जाता है। साथ ही नींद में सुधार करने और कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियों को रोकने में भी सांप का सूप बेहद ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसकी रेसिपी को वहां बहुत ही अलग तरीके से बनाया जाता है जो की काफी हजारों साल पुरानी है।

हजारों साल पुरानी प्रक्रिया से होता है तैयार

हांगकांग में सांप का सूप बनाने की प्रक्रिया काफी ज्यादा पुरानी है। इसे बेहद ही सावधानीपूर्वक बनाया जाता है। यह वहां के लोगों के लिए ये ना ही एक स्वादिष्ट व्यंजन होता है बल्कि इसकी तैयारी में औषधीय गुणों और स्वाद का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इस सूप को बनाने के लिए कोबरा, पाइथन और अन्य प्रजातियों के मांस का उपयोग किया जाता है। साथ ही जिनसेंग, गोजी बेरी, वुल्फबेरी, और लोक्वाट पत्ते जो की हांगकांग में आसानी से मिल जाते हैं इसका उपयोग भी इसको बनाने के लिए किया जाता है। चिकन या पोर्क को भी इसे गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है, इसमें सांप के सूप को बनाने के लिए सांप को साफ करना बेहद ही आवश्यक होता है। यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाए तो वह जानलेवा साबित हो जाता हो सकती है। इसके लिए वहां पर सांप की त्वचा को पहले उतारा जाता है और उसके बाद उसके मांस को पतले-पतले कपड़ों में काटा जाता है। कुछ रेस्टोरेंट में सांप की हड्डियों का प्रयोग भी किया जाता है ताकि सूप में बहुत ही अच्छा स्वाद आ सके।

यह भी पढ़ें महंगाई में गधी के दूध को भी मात देता है ये दूध, 100 ग्राम दूध में होती है इतनी ताकत की गाय का दूध भी हो जाता है फेल, जानिए कैसे होता है तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *