Jokes in Hindi

Jokes in Hindi: टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे? फनी जोक्स और चुटकुले हमें हंसने मुस्कुराने में सहायता करते हैं जिससे हम अपना मूड फ्रेश कर पाते हैं और अपने दिनचर्या को आनंदित कर पाते हैं।

यह हमारा मनोरंजन करने के साथ-साथ हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं इन्हें पढ़कर हम तनाव से भी मुक्ति पा लेते हैं आज हम भी आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुलों का पिटारा लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप भी लगाएंगे हंसी के जोरदार ठहाके।

टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे?
स्टूडेंट- 10
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
स्टूडेंट- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे…..

भिखारी- खाने को कुछ दे दो
आदमी- बासी रोटी खा लोगे?
भिखारी- हां
आदमी- ठीक है, फिर कल आ जाना…….

यह भी पढ़ें Pati-Patni Jokes: पति- तुमने कहा था कि रात में खाने में दो ऑप्शन होंगे, पत्नी ने कहा- ऑप्शन दो ही है, पढ़िए पूरा JOKE

एक भिखारी को 100 का नोट मिला वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया इसे कहते हैं…
फाइनेन्शियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया….

डॉक्टर ने मरीज को रोजाना 20 किलोमीटर चलने को कहा
सालभर बाद मरीज ने डॉक्टर को फोन किया
मरीज- सर रोज 20 किलोमीटर चलकर नेपाल पहुंच गया हूं,
यही रुक जाऊ या आगे थाइलैंड निकल जाऊं?
डॉक्टर बेहोश……

एक लड़की को देखा तो ऐसा…लगा
दूसरी लड़की को देखा तो वैसा…लगा
और जब दोनों ने गाल पर थप्पड़ मारे…तो एक जैसा लगा…..

एक बार एक लड़की ने भगवान से मन्नत मांगी
हे भगवान किसी समझदार लड़के को मेरा बॉयफ्रेंड बना दो
भगवान बोले- अगर समझदार होगा तो वो इन सब लफड़ो में पड़ेगा ही नहीं
जा बेटी घर जा…..

राजू- झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है?
सुरेश- नहीं, तुम ही बताओ
राजू- सिर्फ इतना बोलो- ‘सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या’
ये 100 फीसदी काम करता है……

यह भी पढ़ें Desi Jokes: गोलू (मोलू से)- जिसका कोई नहीं होता उसका पता है क्या होता है? मोलू- क्या होता है? पढ़िए पूरा Joke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *