सरकारी नौकरी छोड़ करे इस गाय का पालन, महीने भर में होगी 50 हजार की कमाई, आइये आपको बताते हैं आखिर कौनसी है ये नस्ल जिससे आप बन जायेंगे मालामाल।
इस गाय का पालन करेगा मालामाल
पशुपालक किसान गाय-भैंसों के कई सारी उन्नत नस्लों का पालन करते हैं जिससे कि वह बहुत ही जल्द मालामाल हो जाते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसे ही गाय के पालन के बारे में बता रहे हैं जो कि आपको बहुत ही कम समय में बहुत ही तगड़ी कमाई करवाने में सहायक होगी। इसके जरिए आप अपने डेयरी बिज़नेस की भी शुरुआत कर सकते हैं, जिससे आपको बेहतरीन मुनाफा मिलेगा। यह गाय प्रतिदिन 50 लीटर दूध देती है जिसके माध्यम से आपका डेयरी बिज़नेस बहुत ही तेजी से चलने लगेगा। हम बात कर रहे हैं होलस्टीन फ़्रीज़ियन गाय के बारे में। होलस्टीन फ़्रीज़ियन गाय की नस्ल दूध उत्पादन में सबसे बेहतरीन नस्ल मानी जाती है। यह गाय मध्यम आकार की होती है। उनके दूध का विकास बहुत ही तेजी से होता है। साथ ही यह गाय विकास और रखरखाव के लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं होती है।

यह मजबूत कद-काठी की होती है जिसके कारण इनका पालन करने में बहुत ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। होलस्टीन फ़्रीज़ियन गाय की उत्पत्ति नीदरलैंड के उत्तरी प्रांत, नॉर्थ पोलैंड और वेस्ट फ़्रीज़लैंड में हुई थी। यह गाय जजर्सी, ब्राउन स्विस, ग्वेर्नसे और रैंडल जैसी अन्य यूरोपीय नस्लों से काफी बड़ी होती है। साथ ही इन गायों के दूध में वसा की मात्रा भी कम होती है जिसके कारण इन गायों के दूध की डिमांड बाजार में बहुत ही ज्यादा की जाती है। आइये आपको बताते हैं कि इस गाय की क्या है खासियत और आप इसे कर सकते हैं कितनी कमाई।
इन खासियतों से हैं मशहूर
- होलस्टीन फ़्रीज़ियन गाय मजबूत कद-काठी की होती है। साथ ही उनके थन भी बहुत अन्य गायों से बहुत ही बड़े होते हैं।
- उनके सिर लंबे और संकीर्ण होते हैं और नाक का पुल लंबा होता है।
- यह गाय स्वाभाविक रूप से सींग वाली होती है। लेकिन कभी-कभी उनके बच्चों के सींग हटा दिए जाते हैं।
- यह गाय बेहतरीन नस्ल की मानी जाती है। यह गाय सफेद और काले रंग की होती है।
- उनकी कुछ वेरिएंट में लाल और सफेद या नीले रंग के धब्बे भी दिखाई देते हैं।
- एक हेल्थी होलस्टीन फ़्रीज़ियन गाय के बछड़े का जन्म के समय वजन लगभग 50 से 60 किलो तक होता है।
- इसकी एक एडल्ट गाय का वजन लगभग 7500 से 8500 किलो तक होता है।
- इस नस्ल की गाय रोजाना 40 से 50 लीटर दूध देने में सक्षम होती है।
- होलस्टीन फ़्रीज़ियन गाय एक ब्यांत में 6000 से 6500 किलो तक दूध देती है। यह गाय दिन में 2 से 3 बार दूध देती है जिसके माध्यम से आप अपने डेयरी बिज़नेस की शुरुआत बहुत ही जल्द कर सकते हैं।
- इस गाय को भोजन में घास, सिलेज, अनाज, सोया भोजन, विटामिन और खनिज चाहिए होते हैं।
- साथ ही इस गाय का दूध भी बाजार में काफी महंगा बिकता है जिसके माध्यम से आप आसानी से रोजाना की बहुत ही ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
महीनेभर में होगी 50 से 60 हजार की कमाई
यदि आप होलस्टीन फ़्रीज़ियन गाय का पालन करते हैं तो यह गाय आपको रोजाना 40 से 50 लीटर दूध देती है। इस गाय का दूध बाजार में बहुत ही ज्यादा डिमांडिंग होता है। साथ ही इस गाय के दूध की कीमत बाजार में 50 से ₹60 प्रति लीटर होती है। जिसके कारण आपको इससे बहुत ही तगड़ा मुनाफा हो सकता है। यदि आप एक गाय का पालन करते हैं तो इससे आपको महीने भर में 50 से 60,000 रुपए तक की कमाई आसानी से हो सकती है।