हिमाचल के किसानों की तरह आप भी कर सकते हैं छप्परफाड़ कमाई, आइये आपको बताते हैं आप किस तरह कर सकते हैं इस फसल के लिए तैयारी।
सेब की इस वैरायटी से होगी बम्पर कमाई
हिमाचल प्रदेश में कई सारे ऐसी चीजों की खेती की जाती है जो वहां के किसानों को बहुत ही जल्द मालामाल बना देती है। आज हम भी आपको एक ऐसी ही फसल के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती है। जिससे किसान ताबड़तोड़ कमाई कर रहे हैं। आप इस फसल की खेती शुरू करके अपने मुनाफे को भी तेजी से डबल कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं गाला सेब के बारे में। गाला सेब एक ऐसी वैरायटी मानी जाती है जो कि सेब की सारी वैरायटी में सबसे ज्यादा डिमांडिंग होती है। इसकी खेती करने से किसानों को बहुत ही तेजी से मुनाफा मिलने लगता है।

गाला सेब में कई सारे पोषक तत्वों और विटामिन की भरमार पाई जाती है। जिस वजह से यह सेब की वैरायटी देश-विदेश में मशहूर होती है। इसका स्वाद भी अन्य सेब के मुकाबले काफी ज्यादा अच्छा होता है। जिस कारण लोग इसका सेवन करना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। आइये आपको बताते हैं इस सेब की वैरायटी की खेती की शुरुआत आप अपने खेतों में किस तरह कर सकते हैं।
इस तरह कर सकते हैं खेतों की तैयारी
- गाला सेब की खेती नवंबर से मार्च के बीच में की जाती है इसके लिए आदर्श तापमान 21°C से 24°C तक अच्छा माना जाता है।
- साथ ही इसके फलों के लिए जरूरी तापमान 18°C से 21°C तक अच्छा माना जाता है।
- इसकी खेती के लिए दोमट मिट्टी का उपयोग किया जाता है।
- साथ ही इसकी मिट्टी के लिए पीएच मान 6 से 7 के बीच में होना आवश्यक होता है।
- इसकी खेती करने के लिए आप सबसे पहले अपने खेतों को अच्छी तरह से निराई-गुड़ाई करके उसमें गोबर की सड़ी हुई खाद मिला दें जिससे कि पौधों की ग्रोथ काफी अच्छी होगी।
- साथ ही इसके बाद आप इसमें मल्चिंग विधि का उपयोग करके भी इसकी खेती की शुरुआत कर सकते हैं।
- भारत में इसकी खेती हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, नागालैंड, पंजाब और सिक्किम क्षेत्र में की जाती है जहां की मिट्टी और तापमान से इस वैरायटी वाले सेब के लिए उपयुक्त होता है।
- इसके पौधों की रोपाई के लिए जनवरी से फरवरी का समय सबसे अच्छा माना जाता है।
- इसके पौधे आप किसी भी नर्सरी से खरीद सकते हैं ध्यान रखें कि इसके प्रत्येक पौधे के बीच की दूरी 3 से 4 मीटर रखना आवश्यक होती है साथ ही कतार से कतार की दूरी 6 से 7 मीटर की रखना आवश्यक होती है।
- इसमें किसी भी तरह का रोग दिखने पर आप इसका जरूरी उपचार कर सकते हैं।
130 दिनों में होगी धड़ाधड़ कमाई
गाला सेब 130 दिनों में पैदावार देने लगते हैं। एक एकड़ में गाला सेब के 400 से 500 पेड़ लगाए जा सकते हैं। इसके प्रति पेड़ से 20 से 30 किलोग्राम तक की पैदावार मिलती है। जिससे कि आप एक एकड़ से ही अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। गाला सेब की डिमांड बाजार में 12 महीने बनी रहती है। जिसके कारण आप इसे एक ही एकड़ से लाखों का मुनाफा आसानी से कमा लेंगे और इसमें आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी।