अब सस्ता सोना खरीदने के लिए हो जायें तैयार, धड़ाम से गिरने वाले हैं सोने के रेट, आइये आपको बताते हैं की आखिर क्यों हो रही है सोने में गिरावट की उम्मीद।
सोने के रेट में हो सकती है तगड़ी गिरावट
सोने की बढ़ती कीमतों ने अभी तक निवेशकों को बहुत ज्यादा फायदा पहुंचाया है । साथ ही लोगों की जेब पर काफी गहरा कर डाला है लेकिन अब बाजार के कुछ जानकारी के मुताबिक सोने के दामों में बड़ी गिरावट देखी जाने वाली है। इससे ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने के लिए रोजाना उसके नए रेट जानने की उत्सुकता रहती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार के कुछ जानकारों का दावा है कि सोने के दामों में 38 प्रतिशत तक की गिरावट भी आ सकती है। चीन और अमेरिका भी सोने की कीमतों में गिरावट करने के लिए बड़ी-बड़ी साजिश रच रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो दुनिया भर में निवेश के तरीके भी बदले जा सकते हैं।

बीते महीने 31 मार्च को 24 कैरेट सोने का दाम 89,510 प्रति 10 ग्राम रह गया था। जताए गए अनुमानों के अनुसार सोने की कीमतों में लगा लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में सोना ₹55,000 प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। सोने के बढ़ते दामों ने देश दुनिया में काफी ज्यादा खलबली मचाई हुई थी। जिस कारण लोग इसे सुरक्षित मानकर इसमें निवेश कर रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप के समय शुरू हुए एक ट्रेड वॉर में भी सोने की मांग को इसी तरह बढ़ाया गया था।
यह भी पढ़ें Gold को लेकर चीन रच रहा है बड़ी साजिश, जानिए कीमतों पर क्या पड़ेगा इसका असर
दुनिया में बढ़ाई जा रही है सोने की सप्लाई
दुनिया भर में अब सोने की सप्लाई तेजी से बढ़ाई जा रही है। 2024 की दूसरी तिमाही में सोने की खदानों का मुनाफा 950 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था जो कि आज तक के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड है। दुनिया में सोने का भंडार 9% से बढ़कर 2,16,265 टन हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में भी लगातार सोने का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है पुराने सोने को भी फिर से इस्तेमाल करके इसकी सप्लाई बढ़ रही है। जिससे कि अंदाजा लगाया जा रहा है की सोने के दाम कम हो सकते हैं। अभी तक सारे बैंक और निवेशक लगातार सोना खरीद रहे थे। लेकिन सोने की घटी कीमतों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह ट्रेंड अब बदल भी सकता है बाजार में सोना अब काफी ज्यादा नीचे आ सकता है।
बीते बुधवार ये थी सराफा बाजार में सोने की कीमतें
बीते बुधवार राजधानी के सराफा बाजार में सोने की कीमतें 90,320 रुपए प्रति 10 ग्राम तक दर्ज की गई।
विभिन्न शहरों में आज के सोने के भाव
- दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 85,750 रुपए और 22 कैरेट के 93,530 है।
- मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव क्रमशः 85,600 और 93,380 है।
- चंडीगढ़ में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव क्रमशः 85,750 और 93,530 है।
- जयपुर में भी 22 और 24 कैरेट सोने के भाव क्रमशः 85,750 और 93,530 रुपए है।
- नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव क्रमशः 85,750 और 93,530 रुपए ही है।