Propose Day Special

Propose Day Special: 8 फरवरी को क्यों मनाया जाता है प्रपोज डे ? जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी, आइये आपको बताते हैं आखिर इस दिन से क्यों हुई प्रपोज डे की शुरुआत।

Propose Day Special

फरवरी में शुरू होने वाला यह हफ्ता काफी अहम होता है। वही प्रेमी जोड़े एक दूसरे को उपहार और चॉकलेट और कई सारे तोहफे देकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। इस हफ्ते का दूसरा दिन प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है जिसमें अपने प्यार का इजहार लोग अपने पार्टनर के सामने करते हैं। इस खास दिन के जरिए लोग अपने रिश्ते में अगला कदम उठाने की और आगे बढ़ते हैं। वे जिसे अपना पार्टनर बनना चाहते हैं, उसे अपने दिल की सारी बातें बताते हैं। साथ ही अपने बीच के सारे मनमुटाव खत्म करके रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं।

इस हफ्ते के हर दिन का अपना ही एक इतिहास और खास महत्व होता है। आइये आज आपको बताते हैं कि प्रपोज डे की शुरुआत इस दिन से क्यों हुई।

यह भी पढ़ें Rose Day Special: दुनिया का सबसे महंगा गुलाब! जिसे खरीदने के लिए आशिकों को उठाना पड़ेगा लोन, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

जानिए आखिर इस दिन क्यों हुई प्रपोज डे की शुरुआत

कई सालों से ये दिन पर प्रपोज डे के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत सदियों पहले ही हो चुकी थी। माना जाता है कि साल 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को प्रपोज किया था और उन्होंने इसका तरीके से अपने प्यार का इजहार इसी दिन उनके सामने किया था। उन्होंने इस खास मूवमेंट में मैरी को हीरे की अंगूठी ऑफर की थी, जिसके बाद यह दिन बहुत ही खास बन गया। लोग इसे प्यार के इजहार के रूप में प्रपोज डे के रूप में मानने लगे। इसके बाद इस दिन की शुरुआत हुई इस दिन को हर साल प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं। साथ ही अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की एक और कोशिश करते हैं।

आप भी इस दिन कर सकते हैं प्यार का इजहार

प्रपोज डे पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं और अपने पार्टनर को स्पेशल होने का एहसास दिला सकते हैं। इस दिन आप तोहफों के जरिए, रिंग के जरिये या फिर कैंडल लाइट डिनर या डेट के जरिए अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। साथ ही कई सारे पब्लिक प्लेस पर घुटनों पर बैठकर आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। लोगों की मानसिकता यह होती है कि जो व्यक्ति लोगों के बीच में उन्हें अपनाने का सामर्थ्य रखता है, वह उनके साथ काफी समय तक निभा सकता है। इसीलिए आप ऐसा करके किसी स्पेशल लोकेशन पर ले जाकर अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं जिससे कि आपका पार्टनर को बहुत ही स्पेशल एहसास होगा।

यह भी पढ़ें Vastu Tips For Money: धन की समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा तो आज ही करें ये वास्तु उपाय, पैसों से लबालब भर जाएगी तिजोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *