Sone-Chandi Ka Bhav: सोने ने पार किया 97 हजार का रिकॉर्ड, चांदी ने भी मारा तेजी से उछाल, आइये आपको बताते हैं आज के ताजा दाम।
सोने ने तोड़े अपने सभी रिकॉर्ड
सोने चांदी के रेट देश दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं। ग्लोबल ट्रेड वॉर के बीच डॉलर अब कमजोर होता नजर आ रहा है और गोल्ड का प्राइस दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। सराफा बाजार में हर दिन सोने का भाव सातवें आसमान को छू रहा है। MCX पर भी सोना अपने रिकार्ड स्तर को पार कर चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के निदेशक सोना चांदी को खरीदने में अपनी बेहद रूचि दिखा रहे हैं। ट्रेड वॉर के दौरान निवेशकों का मानना है कि सोना चांदी निवेश करने का एक बहुत ही बेहतरीन साधन है। ग्लोबल स्तर पर सोने की खरीदारी जमकर की जा रही है जिसके कारण रोजाना सोने का भाव काफी ज्यादा बढ़ रहा है।
चांदी भी पहुंची हाइट पर
चांदी भी अब अपने रिकार्ड स्तर को पार कर चुकी है। चांदी की कीमत में रोजाना उछाल नजर आ रहा है निवेशक चांदी को एक बेहतरीन निवेश के रूप में देख रहे हैं। जिसके कारण इसकी खरीदारी जमकर की जा रही है। चांदी की डिमांड ज्यादा होने के कारण इसके दाम भी तेजी से रोजाना ही बढ़ रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि आपका शहरों में आज क्या है 1 किलो चांदी का नया भाव।
जानिए सोना-चांदी के आज के भाव
सोने के भाव-
शहर | 22 कैरेट प्रति (10 ग्राम ) | 24 कैरेट प्रति (10 ग्राम ) |
दिल्ली | 89,600 | 97,730 |
मुंबई | 89,450 | 97,580 |
चेन्नई | 89,450 | 97,580 |
हैदराबाद | 89,450 | 97,580 |
कोलकाता | 89,450 | 97,580 |
बेंगलुरु | 89,450 | 97,580 |
चांदी के भाव-
- दिल्ली में 1 किलो चांदी के भाव 1,00,000 रुपए
- मुंबई में 1 किलो चांदी के भाव 1,00,000 रुपए
- चंडीगढ़ में 1 किलो चांदी के भाव 1,00,000 रुपए
- जयपुर में 1 किलो चांदी के भाव 1,00,000 रुपए
- नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ में 1 किलो चांदी के भाव 1,00,000 रुपए हैं।