फरवरी में शुरू करें इस अगेती खीरे की खेती, 60 दिनों में बन जायेंगे लखपति, आइये आपको बताते हैं की आप भी कैसे शुरू कर सकते हैं इसकी खेती की शुरुआत।
फरवरी में अगेती खीरा करेगा मालामाल
किसान आजकल कई सारी चीजों की अगेती खेती कर रहे हैं जिससे किसानों की आमदनी तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में फरवरी और जनवरी में किसान अपने खेतों में अगेती खेती के कई सारे तरीके खोज रहे हैं। साथ ही कुछ ऐसी फसलों की बुवाई कर रहे हैं जिनसे उनकी तगड़ी कमाई हो सके। हम भी आपको आज एक ऐसी ही फसल की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी शुरुआत कर आप भी तगड़ी कमाई कर सकेंगे। यदि सही तकनीक की जानकारी हो तो किसान बेमौसम खेती करके भी तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं अगेती खीरे की खेती के बारे में।

अगेती खीरे की खेती करके किसानों को बहुत ही तगड़ा मुनाफा होता है। अगेती खीर की किस्म एक ऐसी किस्म मानी जाती है जो की बहुत ही तेजी से पैदावार देती है। साथ ही इससे मुनाफा बहुत ही तेजी से डबल होने की संभावना रहती है। इसकी शुरुआत आप फरवरी के महीने में कर सकते हैं। अपने खेतों में इसकी बुवाई कर आप अप्रैल के महीने तक इसकी तुड़ाई करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। वैज्ञानिक सलाह का उपयोग करके बेमौसम खेती करके आप अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं आइये आपको बताते हैं अगेती खीरे की खेती की शुरुआत आप किस तरह कर सकते हैं।
जानिए बुवाई से कटाई तक की प्रोसेस
- अगेती खीरे की बुवाई के लिए आप बलुई या दोमट मिट्टी का चयन कर सकते हैं। इस मिट्टी में इसकी पैदावार काफी अच्छी निकलती है।
- इसके लिए मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 होना आवश्यक है।
- साथ ही खेत में जल भराव की स्थिति बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए।
- अगेती खीरे की बुवाई के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज का इस्तेमाल करने से उनकी पैदावार भी काफी अच्छी निकलती है।
- अगेती खीरे के लिए आप टपका विधि से सिंचाई कर सकते हैं जिसके माध्यम से आपका बहुत ज्यादा पानी भी व्यर्थ नहीं होगा। साथ ही आप की फसल भी अच्छी पैदावार देगी।
- इसके लिए उन्नत किस्म के बीजों का इस्तेमाल किया जाना बेहद ही आवश्यक होता है।
- अगेती खीरे की खेती के लिए मौसम के मुताबिक सिंचाई करना बेहद आवश्यक होता है। इसके लिए आप वैज्ञानिकों की सलाह ले सकते हैं।
- अगेती खीरे की खेती में कतार से कतार 5 फ़ुट की दूरी रखनी चाहिए और दो पौधों के बीच 2.5 फ़ुट की दूरी रखनी चाहिए।
- अगेती खीरे की खेती के लिए आप खेत को सबसे पहले अच्छी तरह निराई-गुड़ाई करके तैयार कर ले। उसके बाद इसमें मिट्टी की मिट्टी में गोबर की खाद मिला लें, जिससे कि इसकी पैदावार काफी अच्छी निकलेगी।
- अगेती खीरे की खेती के लिए आप मल्चिंग विधि का उपयोग भी कर सकते हैं जिससे कि आप बेड बनाकर आसानी से पौधों को सपोर्ट दे पाएंगे।
- इसके लिए किसान लांग ग्रीन, पोइन सेट, पूसा उदय जैसे उन्नत बीज का इस्तेमाल कर सकते है जिसकी डिमांड बाजार में बहुत ही ज्यादा होती है।
बाजार में रहती है 12 महीने डिमांड
अगेती खीरे की खेती करने से आपको एक एकड़ में करीबन 150 से 200 टन का उत्पादन प्राप्त होता है जिससे कि आप एक एकड़ से ही 1 से 1.5 लाख का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं। इसकी खेती बेहद ही आसान होती है साथ ही आपको इसमें ज्यादा पानी और ज्यादा मेहनत की आवश्यकता भी नहीं होती है। इसलिए यदि आप अगेती खीरे की खेती करते हैं तो आप 2 महीने यानी की 60 दिनों के अंदर ही एक एकड़ खेत से 1.5 लाख तक का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं।