दुनिया की सबसे महंगी खेती जो किसानों को चंद दिनों में ही बना देती है मालामाल, आइये आपको बताते हैं क्यों होती है ये इतनी खास।
दुनिया की सबसे महंगी खेती
आजकल किसान पारंपरिक खेती की अपेक्षा आधुनिक खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आधुनिक खेती के तरीके किसानों को अपनी और काफी ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं। किसान कई सारी ऐसी खेती करते हैं जिससे उन्हें बहुत ही ज्यादा मुनाफा मिलता है साथ ही कुछ फलों और सब्जियों की खेती से उनका मुनाफा तेजी से दोगुना होने लगता है। आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसे विश्व की सबसे महंगी खेती माना जाता है।

यह खेती खेतों में नहीं बल्कि लैब में नियंत्रित वातावरण में होती है। हम बात कर रहे हैं कीड़ा जड़ी के बारे में। यह मशरूम की एक ऐसी प्रजाति है जिसकी कीमत 3 लाख रुपए प्रति किलो तक होती है। यदि इसकी खेती सही तकनीक से की जाए तो इससे मात्र एक ही सीजन में आप 20 से 25 लाख का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं। इससे कई सारी दवाइयां भी तैयार की जाती है जो की गंभीर बीमारियों का निदान करने के काम आती है ऐसे में किसानों के लिए यह खेती वरदान साबित हो रही है।
यह भी पढ़ें कबूतरों को भगाने का CD वाला देसी जुगाड़ आएगा आपके काम, बालकनी के आसपास भी नहीं भटकेगा एक कबूतर
इस तरह किया जाता है लैब में तैयार
कीड़ा जड़ी की खेती करने के लिए एक नियंत्रित वातावरण की आवश्यकता होती है जिसे लैब में या ग्रीनहाउस में उगाया जाता है इसे विशेष तरीके से तैयार किया जाता है इसकी खेती करने के लिए चावल, गेहूं और अन्य अनाजों का उपयोग किया जाता है इस माध्यम से इसमें कवक के बीजाणु डाले जाते हैं और इसे 20 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड और उचित प्रकाश की व्यवस्था में रखा जाता है लगभग दो से तीन महीनों में यह मशरूम पूरी तरह तैयार हो जाता है।
जानिए क्यों होती है इतनी खास
मशरूम की ये वैरायटी इसलिए इतनी खास मानी जाती है क्योंकि इससे बहुत ही कम लागत में बहुत ही शानदार मुनाफा होता है। यदि किसान छोटे स्तर पर भी कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती शुरू करते हैं तो एक ही सीजन में वह आराम से 20 से 25 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं छोटे स्तर पर 7 से 8 किलो तक के मशरूम की उगाई आसानी से की जा सकती है और इसकी सही तरीके से देखभाल करने पर इसमें लागत भी कम आती है और इसका उत्पादन भी अच्छा मिलता है।