पशुपालकों के लिए बेस्ट है गाय की ये नस्लें

पशुपालकों के लिए बेस्ट है गाय की ये नस्लें, डेयरी पालन में कम खर्चे में देती है बंपर उत्पादन आइये आपको बताते हैं किन नस्लों के पालन से आपकी आय होगी दोगुनी।

पशुपालकों की बंपर कमाई कराएगी इन गायों की नस्ल

पशुपालक किसान अक्सर कई सारी नस्लों की गायों का पालन करते हैं। जिससे उन्हें डेयरी उत्पादन में बहुत ही अच्छी आय प्राप्त होती है। दुनिया भर में गाय की कई सारी ऐसी नस्लें पाई जाती है जो रोजाना काफी अच्छा दूध उत्पादन देती है। जिससे पशुपालक किसानों की बंपर कमाई होती है। पशुपालक किसान अक्सर डेयरी बिज़नेस के लिए गायों का पालन करते हैं। इसके लिए एक उन्नत नस्ल की गाय का चयन करना बेहद ही आवश्यक होता है।

आज हम आपको पशुपालकों के लिए कुछ ऐसी गाय की बेस्ट नस्लों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे की डेयरी उत्पादन में किसानों को बंपर मुनाफा मिल सकेगा और उनकी आय में तेजी से बढ़ोतरी होगी। आइये जानते हैं कौनसी हैं वो शानदार नस्लें जिससे पशुपालक किसानों को मिलेगा बेहतरीन फायदा।

यह भी पढ़ें गाय-भैंस और बकरी को छोड़कर करें इस जानवर का पालन, मांस और दूध से होती है तगड़ी कमाई, चंद दिनों में बना देगा अमीर

गिर गाय

भारत में गिर गाय को एक बहुत ही अच्छी दुधारू नस्ल की गाय मानी जाती है जो की डेयरी उत्पादन के लिए काफी बेस्ट नस्ल मानी जाती है इसमें उच्च दूध उत्पादन की क्षमता और गर्मी और तनाव सहने की भी क्षमता होती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए यह गाय काफी ज्यादा जानी जाती है। यह एक ब्यांत में औसतन 2110 किलोग्राम तक दूध देती है। साथ ही यह किसी भी तरह की जलवायु में आसानी से ढल जाती है इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी होती है जिस कारण बीमारी इनको बहुत ही कम प्रभावित करती है। गिर गाय का रंग सफेद, गहरे लाल या चॉकलेट भूरे रंग के धब्बों के साथ कभी-कभी चमकदार लाल रंग में भी होता है।

उनके कान लंबे और लटकते हुए होते हैं इनके सींग मुड़े हुए होते हैं साथ ही एक मादा गिर गाय का औसतन वजन लगभग 385 से 395 किलोग्राम तक होता है। यह किसी भी तरह के चारे और घास को आसानी से अपना चारा बना लेती है और बेहतरीन दूध उत्पादन देती है। गिर गायों का उपयोग दूध, घी और अन्य डेयरी उत्पादों के उत्पादन के लिए किया जाता है। गिर गाय रोजाना 15 से 20 लीटर तक दूध देती है इस गाय को आप आसानी से एक से डेढ़ लाख रुपए में खरीद सकते हैं। गिर गाय के 1 लीटर दूध की कीमत 65 से ₹70 होती है जिससे कि आप साल भर में इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

साहीवाल गाय

उच्च दूध उत्पादन के लिए साहीवाल नस्ल भी बहुत ही बेहतरीन गाय मानी जाती है जो की गर्मी को सहन करने की क्षमता रखती है। यह गाय ज्यादातर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मिलती है। यह 10 महीने की अवधि में 2270 लीटर तक दूध देती है। साहिवाल गायों के स्तन काफी बड़े होते हैं जिससे दूध निकालना काफी आसान होता है। यह गाय प्रजनन क्षमता के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। इनका रंग लाल और भरा होता है साहिवाल गाय एक दिन में करीबन 16 से 18 लीटर तक दूध देती है।

लाल सिंध गाय

लाल सिंध गाय डेयरी उत्पादन के लिए सबसे बेहतरीन नस्ल मानी जाती है। इनका रंग हल्का लाल या पीला होता है इनके सींग मोटे, छोटे और ऊपर की और घुमावदार होते हैं। यह गाय एक ब्यांत में 1600 लीटर तक दूध देती है। लाल सिंध गाय मजबूत कद काठी की होती है। साथ ही इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी पाई जाती है। लाल सिंध गाय का वजन 340 किलोग्राम तक होता है। यह किसी भी जलवायु में रहने के लिए सबसे अच्छी गाय मानी जाती है। लाल सिंध गाय की कीमत 80 से 90 हजार रुपए तक होती है। यह एक दिन में लगभग 20 लीटर तक दूध देती है यदि इन्हें सही आहार दिया जाए तो उनके दूध उत्पादन को और भी ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। साहिवाल गाय के दूध का भाव बाजार में 60 से 65 रुपए प्रति लीटर तक बिकता है इसके दूध में फैट और प्रोटीन काफी अधिक पाया जाता है।

यह भी पढ़ें बाजार में 300 रुपए प्रति किलो तक मिलता है इस मिर्च का भाव, किसानों के लिए बनती है बेस्ट बिजनेस आइडिया, जानिए क्या है खासियत ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *