गर्मियों में कूलर पंखे की छुट्टी कर देगा ये शानदार रंगीन पेंट

गर्मियों में कूलर पंखे की छुट्टी कर देगा ये शानदार रंगीन पेंट, आइये आपको बताते हैं कैसे आपको मिलेगी गर्म दीवारों से मुक्ति।

गर्मियों में कूलर पंखे की होगी छुट्टी

गर्मियों में अक्सर लोग कूलर पंखे की हवा का सहारा लेते हैं। लेकिन प्रचंड गर्मी पड़ने के कारण लोगों के घर के कूलर पंखे भी काम नहीं करते। जिसके कारण लोगों को AC लगवाने के लिए महंगा खर्च करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी तकनीक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको करने के बाद आपके कूलर पंखों की भी छुट्टी हो जाएगी। हम बात कर रहे हैं गोबर के जैविक पेंट के बारे में। यह पेंट आपके घर की तपती दीवारों को भी ठंडा कर देगा। जिससे कि आपके घर बैठे ही AC जैसी ठंडक का एहसास मिलेगा। गर्मियों में तपती दीवारों से लोग बहुत ही ज्यादा परेशान हो जाते हैं लेकिन अब यह शानदार रंगीन पेंट आपके दीवारों को रखेगा ठंडा कूल-कूल।

यह भी पढ़ें शरीर की टेनिंग को दूर करने में दिखेगा घर में पड़ी चायपत्ती का जादू, इस तरह इस्तेमाल करके आप भी पा सकेंगे बिना पार्लर के ग्लोइंग स्किन

ये शानदार पेंट दिखायेगा अपना जादू

गर्मी के मौसम में घर की दीवारों को ठंडा करने के लिए इस मिट्टी के लेप का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। घरों में अक्सर हम केमिकल वाले पेंट्स का उपयोग करते हैं जो कि गर्मियों में बहुत ज्यादा दीवारों को तपा देते हैं। लेकिन यदि आप गोबर के इस प्राकृतिक पेट का उपयोग करते हैं तो इससे आपके घर के दीवारें ठंडी रहती हैं और आपको गर्मी का एहसास नहीं होता और आपके घर के कूलर पंखे भी इसकी वजह से ठंडी हवा देने लगते हैं। यह पेंट पुराने समय में घरों को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। यह पर्यावरण के लिए भी काफी सुरक्षित होता है। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।

तपती गर्म दीवारें भी होंगी कूल

गर्मियों में यदि आप इस पेंट का उपयोग अपने घर की दीवारों पर करते हैं तो यह आपके दीवारों को वातानुकूलित बनाए रखता है। यह तेज धूप और रेडिएशन से आपकी दीवारों को बचाता है और आपके घर के अंदर का तापमान बढ़ने से रोकता है। गाय के गोबर का बना पेंट आपके घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखता है। जिससे कि आपको AC और कूलर की आवश्यकता भी नहीं होती।

यह भी पढ़ें गर्मी में खौल रहा है छत पर रखी टंकी का पानी तो करें ये देसी जुगाड़, सुबह से शाम पानी रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *