ये ऑस्ट्रेलियन मुर्गी पशुपालकों के लिए बनेगी बेस्ट बिजनेस आईडिया, आइये आपको बताते हैं किस तरह इस मुर्गी के पालन से आप भी बन सकते हैं धन्ना सेठ और कमा सकते हैं बेहतरीन मुनाफा।
पशुपालकों के लिए बेस्ट है इस ऑस्ट्रेलियन मुर्गी का पालन
पशुपालक कई सारी नस्लों की मुर्गियों का पालन अपने खेतों में पोल्ट्री फार्म बनाकर करते हैं। इसके लिए उन्हें सरकार से भी काफी ज्यादा सहायता मिलती है। पोल्ट्री फार्म का बिजनेस शुरू करने से पहले पशुपालक किसानों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही मुर्गी की नस्ल के बारे में बता रहे हैं जो आपको कड़कनाथ से भी ज्यादा तगड़ी कमाई करा सकती है हम बात कर रहे हैं ब्लैक ऑस्ट्रोलॉर्प नस्ल की मुर्गी के बारे में।

यह मुर्गी मुख्य रूप से कड़कनाथ की तरह ही दिखाई देती है लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया की एक ऐसी नस्ल है जो की चिकन और अंडों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इससे आप एक साल में ही लाखों की कमाई आसानी से कर सकते हैं। ब्लैक ऑस्ट्रोलॉर्प नस्ल की मुर्गी काफी उन्नत नस्ल की मुर्गी मानी जाती है जो की मांस और अंडे के उत्पादन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। आइये आपको बताते हैं इस नस्ल की विशेषताएं।
जानिए क्या है इस नस्ल की विशेषताएं
ब्लैक ऑस्ट्रोलॉर्प नस्ल की यह मुर्गी कड़कनाथ की तरह ही दिखाई देती है इसके सिर पर लाल रंग का एक ताज होता है। देसी मुर्गियों में यह सबसे उन्नत नस्ल की मुर्गी मानी जाती है। इनकी वृद्धि भी काफी तेजी से होती है। ऑस्ट्रेलियन मुर्गियों का मांस ढाई महीने में ही सवा किलो या उससे अधिक हो जाता है साथ ही 4 से 5 महीने की मुर्गी अंडे देना भी शुरू कर देती है। इस नस्ल की मुर्गियों के पालन से आपको रोजाना ही बहुत तगड़ी कमाई हो सकती है। इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है जिस कारण बाजार में भी यह काफी ज्यादा डिमांडिंग होती है। ब्लैक ऑस्ट्रोलॉर्प नस्ल की 200 मुर्गियों के पालन से आपको रोजाना 170 से 180 और अंडों का उत्पादन मिलता है साथ ही आप इसके दो से तीन पक्षियों का उपयोग मांस के लिए भी कर सकते हैं। जिससे आप कुछ ही महीनों में बेहतरीन कमाई कर सकते हैं। ब्लैक ऑस्ट्रोलॉर्प नस्ल के अंडों की डिमांड खाने के लिए ही नहीं बल्कि नए चूजे तैयार करने के लिए भी की जाती है जिस कारण आप इसे अपनी आय बहुत ही तेजी से बढ़ा सकते हैं।
मांस और अंडों की होती है धड़ल्ले से बिक्री
ब्लैक ऑस्ट्रोलॉर्प नस्ल की मुर्गी के अंडे की कीमत बाजार में 15 से 20 रुपए तक जाती है। साथ ही आप इसके अंडों को चूजे बनाने के लिए भी अधिक कीमत पर बेच सकते हैं। इसका मांस बाजार में काफी ज्यादा डिमांडिंग होता है इसकी मांस की बिक्री बाजार में 200 से 250 रुपए प्रति किलो तक होती है। ये मुर्गी कम खर्चे में आय बढ़ाने का बेहतरीन विकल्प है यदि आप 200 से 250 मादा मुर्गियों का पालन करते हैं तो इससे आपको रोजाना हजारों की कमाई हो सकती है। इससे आपका सालाना टर्नओवर लाखों में जा सकता है।