30 से 35 लाख का मुनाफा कराएगी इस नस्ल की मुर्गी

मुर्गीपालकों की हुई मौज! 30 से 35 लाख का मुनाफा कराएगी इस नस्ल की मुर्गी, आइये आपको बताते हैं इस नस्ल के पालन की शुरुआत आप कैसे कर सकते हैं।

मुर्गीपालकों की होगी जमकर कमाई

मुर्गी पालक कई सारी नस्ल की मुर्गियों का पालन हर बार करते हैं जिससे उनको बहुत ही ज्यादा मुनाफा होता है। कई लोग कड़कनाथ का पालन भी करते हैं, लेकिन कड़कनाथ के पालन करने में लागत बहुत ही ज्यादा होती है जिसके कारण मुर्गी पालकों को इसके लिए या तो कहीं से कर्ज लेना पड़ता है या फिर सरकार के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको मुर्गी की एक ऐसी नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे मुर्गी पालकों की जमकर कमाई होने वाली है। मुर्गी की इस नस्ल का अंडा और मांस बहुत ही ज्यादा कीमतों में बाजार में बिकता है। साथ ही यह मुर्गी बहुत ही ज्यादा डिमांडिंग होती है। जिसके कारण मुर्गी पालकों को इससे 2 गुना लाभ मिल सकता है।

हम बात कर रहे हैं कैरी निर्भीक मुर्गी के बारे में मुर्गी की यह नस्ल मुर्गी पालकों के लिए वरदान साबित होती है। साथ ही यह मुर्गी आपको 30 से 35 लाख का मुनाफा आसानी से करा सकती है। आइये आपको बताते हैं कि आप इस नस्ल की मुर्गी का पालन कैसे शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें लीची की तरह दिखने वाले इस फल की 12 महीने रहती है डिमांड, बाजार में बिकता है 400 रुपए प्रति किलो, कमाई से भरती है तिजोरियां

मांस और अंडे की कीमत से होगा तगड़ा मुनाफा

कैरी निर्भीक मुर्गी के पालन से आपको बहुत ही अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस नस्ल की मुर्गियों के मांस और अंडे दोनों ही बाजार में बहुत ही बेहतरीन कीमतों पर बिकते हैं। इनका पालन कम खर्चे में शुरू किया जा सकता है। इनका मांस प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही इनके अंडों में भी प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जिसके कारण इन मुर्गियों का पालन कम खर्चे में किया जा सकता है। यह मुर्गियां बहुत ही ज्यादा मजबूत और तेज तर्रार होती है। इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी अच्छी होती है। इन मुर्गियों को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती। जिस कारण कैरी निर्भीक मुर्गी के पालन में पशुपालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामान नहीं करना पड़ता है। कैरी निर्भीक मुर्गी 170 से 180 दिनों के अंदर अंडे देने शुरू कर देती है। एक मुर्गी सालाना लगभग 200 से 230 अंडे देती है। इन मुर्गियों का मांस बाजार में बहुत ही ज्यादा महंगा बिकता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। इन मुर्गियों में नर और मादा मुर्गी का वजन 20 हफ्ते के अंदर 1850 ग्राम से 2000 ग्राम तक हो जाता है जिसके कारण इनकी नस्ल का पालन करना बेहद ही अच्छा माना जाता है।

इस तरह कर सकते हैं पालन

इन मुर्गियों को आप बैकयार्ड में रख सकते हैं। साथ ही इन मुर्गियों को पूरे दिन खुला छोड़ना बेहद ही अच्छा माना जाता है। रात में इन मुर्गियों के लिए साफ और हवादार आवास होना चाहिए जिससे कि वह सुरक्षित महसूस कर सके। इन मुर्गियों को लाने के बाद पहले 2 से 3 दिन तक उन्हें पर्याप्त भोजन देना चाहिए। उसके बाद यह हर दिन थोड़े से चारे और पानी में भी अपना जीवन-यापन कर लेती है। इन मुर्गियों को शिकारियों से बचाने के लिए आप इन्हें पिंजरे में रख सकते हैं। इन मुर्गियों के अंडे दिन में दो बार उठाए जाते हैं। साथ ही पिंजरे और बाड़े को सप्ताह में एक बार साफ करना आवश्यक होता है। साथ ही इन मुर्गियों को छोटे और हानिकारक जीवों से बचाना चाहिए जिससे कि आपकी मुर्गियों का पालन बहुत ही अच्छा होगा।

यह भी पढ़ें इस नस्ल की बकरी के पालन से भरेंगे आपके बैंक खाते, मांस और दूध की तगड़ी डिमांड से मिलेगा लाखों में प्रॉफिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *