मार्केट में हाथों-हाथ बिकती है ये गांठ गोभी, आपने पत्ता गोभी और फूल गोभी की खेती तो बहुत करी होगी लेकिन आज इस अलग किस्म की गोभी की खेती करने के बाजरे में आपपको बताने जा रहे है, इसकी खेती करने से आप बहुत ही जल्दी मुनाफा कमा सकते हैं। हम बात कर रहे है गांठ गोभी के बारे में ये बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। इसके स्वास्थ्य लाभ इतनी ज्यादा होते हैं कि लोग इसे खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं।
इसकी डिमांड भी 12 महीने बनी रहती है। गांठ गोभी खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, ये विटामिन सी से भरपूर सब्जी गांठ गोभी के सेवन से आपका बीपी कंट्रोल रहता है। साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है। विटामिन सी से भरपूर यह सब्जी आपके लिए कैल्शियम का भी बेहतरीन स्रोत मानी जाती है। इससे आपकी हड्डियों को भी बेहतरीन पोषण मिलता है जिससे आप बुढ़ापे में भी बेहतरीन दौड़-भाग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें डाइकॉन मूली की खेती करके किसान बन रहे है धन्ना सेठ, मात्र 1 एकड़ में ये फसल कराएगी 7-8 लाख का मुनाफा
कैसे की जाती है गाँठ गोभी की खेती
- गांठ गोभी की खेती के लिए आपको सबसे पहले अपने खेती की मिट्टी का उपचार करना होगा। इसके लिए आपको खेत में गोबर की खाद और उर्वरक का उपयोग करना होगा। साथ ही इसमें आप नीम की खली और अरंडी की खली का मिश्रण मिलाना होगा।
- गांठ गोभी की खेती करने के लिए भूमि का PH लेवल 5.6 से 7 के बीच का उपयुक्त माना जाता है। इसकी फसल के लिए दोमट या फिर चिकनी मिट्टी बहुत ही अच्छी मानी जाती है। साथ ही आप चाहे तो इसमें ऑर्गेनिक खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपकी फसल बहुत ही ज्यादा अच्छी होगी।
- गांठ गोभी की खेती अक्टूबर से नवंबर के बीच में बोई जाती है। इसका पौधा 4 से 5 सप्ताह का हो जाए तब इसकी रोपाई शुरू करनी होती है। रोपाई के समय पंक्तियों में पौधों की दूरी 15 से 25 सेंटीमीटर तक रखनी होती है। साथ ही रोपने के बाद इनको 15 से 20 दिनों के अंतराल में सिंचाई भी की जाती है।
- गोभी की इस किस्म को कीटों से नियंत्रित करने के लिए आपस में नीम खाद, गोमूत्र नीम तेल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे कि आपकी फसल में कीट लगने की समस्या भी जड़ से खत्म हो जाएगी।
- गांठ गोभी की फसल 50 से 60 दिन में हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है, एक एकड़ में आप गोभी के 27 से 28 हजार तक पौधे लगा सकते हैं दोस्तों 1 महीने में फसल की निराई-गुड़ाई करें ताकि आपको इससे बहुत ही ज्यादा पैदावार मिल सकें।
- गांठ गोभी की फसल लगभग 1 से 2 महीने में तैयार हो जाती है, और कई विशेष तकनीकों, खाद-उर्वरक, जैविक कीटनाशक दवाइयों में आपको बहुत ही कम लागत लगाने होती है।
- बाजार में इसकी कीमत 100 रूपए किलो बिकती है जिससे एक महीने में 30-40 हजार रुपये कमाए जा सकते हैं, यानी 60 दिनों में किसान कूल आय आपकी 3 से 4 लाख रूपए हो जाएगी।