किसानों की गरीबी मिटा देगी ये रंगीन फसल, कुछ ही महीनों में मुनाफे को कर देगी डबल

किसानों की गरीबी मिटा देगी ये रंगीन फसल, कुछ ही महीनों में मुनाफे को कर देगी डबल, आइये आपको बताते हैं किस तरह आप भी इससे बढ़ा सकते हैं अपनी आमदनी।

ये रंगीन फसल बदल देगी किसानों की किस्मत

यदि किसानों के पास कम जमीन है और वह इसे बेहतरीन मुनाफा कमाना चाहते हैं तो रंगीन गोभी उनके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। सितंबर से अक्टूबर का महीना रंगीन फूलगोभी की खेती के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इन दिनों इसकी पैदावार काफी अच्छी निकलती है।

जिसके कारण किसान इसका उत्पादन करना बेहद ही पसंद करते हैं। इस फसल को लगाने से उनकी आय तेजी से डबल होने लगती है। रंगीन गोभी की डिमांड देश से लेकर विदेश तक की जाती है। जिस कारण इसकी खेती करने से किसानों को दोगुना मुनाफा प्राप्त होता है। आइये आपको बताते हैं इसकी बुवाई से लेकर कटाई तक की पूरी प्रक्रिया।

यह भी पढ़ें गेहूं-चना की कटाई के बाद अब अगले साल के लिए भी इस तरह हो जायेगा बीजों का जुगाड़, जानिए किसान भाई कैसे कर सकते हैं ये काम

ये है बुवाई से कटाई की प्रोसेस

  • रंगीन फूलगोभी की खेती करने के लिए नमी और ठंडी जलवायु अच्छी मानी जाती है।
  • इसकी खेती के लिए तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस होना आवश्यक है।
  • इसके लिए मिट्टी का पीएच मान 5 से 6.5 के बीच होना चाहिए साथ ही इसके लिए आपको उचित जल निकासी वाली मिट्टी का चुनाव करना चाहिए।
  • रंगीन फूलगोभी की खेती करने के लिए आपको एक हेक्टेयर में 300 से 350 ग्राम बीज की आवश्यकता होगी।
  • नर्सरी में इसके बीज लगाने के बाद जब इसके पौधे 4-5 सप्ताह के हो जाए तो आप इसे खेतों में रोप सकते हैं।
  • इसकी अच्छी पैदावार के लिए गोबर की सड़ी हुई खाद को खेत की मिट्टी में मिलाना बेहद ही आवश्यक होता है।
  • इससे इसका विकास बहुत ही तेजी से होता है इसकी कटाई करीबन 100 से 110 दिनों में की जाती है जिससे कि किसानों को बहुत ही बेहतरीन मुनाफा मिलता है।
  • इसके एक पौधे की दूरी 4 से 5 सेंटीमीटर रखना आवश्यक होता है ताकि इन्हें बढ़ाने की उचित जगह मिल सके।

उत्पादन से मिलेगा रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा

एक हेक्टेयर में रंगीन फूलगोभी की करीबन 300 से 350 क्विंटल पैदावार प्राप्त होती है। रंगीन फूलगोभी की बाजार में काफी अच्छी कीमत मिलती है। जिससे कि किसानों का मुनाफा डबल होने लगता है। रंगीन फूलगोभी की डिमांड विदेश में भी काफी ज्यादा की जाती है। वहां इसकी कीमत और भी अच्छी मिलती है। यदि आप इसकी खेती करते हैं तो इससे आपको मात्र एक हेक्टेयर से ही 3 से 4 लाख का मुनाफा आसानी से हो सकता है।

यह भी पढ़ें जेड प्लांट को घना करने का माली वाला सीक्रेट तरीका पौधे में करेगा पत्तियों की भरमार, आधा चम्मच इस चीज को डालते ही खिल उठेगा पूरा पौधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *