सालों पुरानी पथरी को जड़ से खत्म कर देगा ये चमत्कारी पौधा, विटामिन्स और पोषक तत्वों का है खजाना, आइये आपको बताते हैं की आप किस तरह कर सकते हैं इसका सेवन।
सालों पुरानी पथरी को जड़ से गायब करता है ये पौधा
हमारी पृथ्वी पर कई सारे ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं जो कि हमारे लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ऐसा ही एक पौधा है जिसका नाम पत्थरचट्टा है। इसे मदर ऑफ़ थाउजेंड्स के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा आपकी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी पौधा माना जाता है। कई बीमारियों को हराने में यह पौधा आपके लिए कारगर साबित होता है। इसको इस्तेमाल करना भी मुश्किल नहीं है। कई आयुर्वेदिक दवाइयों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए लोग इसका सेवन अधिक से अधिक करते हैं।

साथ ही इस पौधे का रस किडनी स्टोन यानी पथरी के इलाज में बहुत ही काम आता है। इसलिए इसका नाम पत्थरचट्टा है। अगर आपको पथरी की समस्या लंबे समय से है और आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो आप इस पौधे के रस का सेवन करें। इस पौधे के रस का सेवन आपके लिए बहुत ही लाभकारिक साबित होगा।
विटामिन्स और पोषक तत्वों से होता है भरपूर
दोस्तों पत्थरचट्टा एक सदाबहार पौधा है। यह कई सारी बड़ी से बड़ी बीमारियों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आयुर्वेद में इसके कई फायदे हैं। साथ ही पत्थरचट्टा में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कि आपके शरीर के लिए बहुत ही असरदार होते हैं। यह कैंसर के जोखिमों को भी कम करने में काम करता है। बहुत ही सारे पोषक तत्वों और विटामिन से पत्थरचट्टा का पौधा विकसित होता है और इसमें कई सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि आपको शुगर की बीमारी से भी छुटकारा दिला सकते हैं। यह आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और शरीर में सूजन कम करने का भी काम करता है। यदि आपका पाचन तंत्र दुरुस्त नहीं है तो अभी आप इस पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके पेट संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में बहुत ही सहायक होता है। यदि आप लंबे समय से हड्डियों की जकड़न या फिर जोड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो भी आप इस पत्थरचट्टा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके जोड़ों के दर्द में भी बहुत ही अच्छा है। यदि आप इसका इस्तेमाल घाव भरने में करें तो आपको बहुत ही जल्द इससे आराम मिलता है
जानिए किस तरह कर सकते हैं सेवन
कई एक्सपर्ट्स के अनुसार पत्थरचट्टा के पौधे से कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी तैयार किए जाते हैं। यह त्वचा की एलर्जी और घाव को जल्दी भरते हैं जिससे आपकी त्वचा के दाग धब्बे और पिंपल्स भी दूर हो जाते हैं। यह त्वचा के कई रोगों से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। यदि आप इसका इस्तेमाल करें तो आप आपकी हर एक एलर्जी से निजात पा लेंगे। पत्थरचट्टा का सेवन कई तरह किया जाता है। पत्थरचट्टा की पत्तियों को लोग चबाकर भी खाते हैं और साथ ही इसका रस निकालकर भी पीते हैं। यह काढ़े के रूप में भी बनाया जाता है और इसका सेवन करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। लोग पत्थरचट्टा के पत्तों का सेवन कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाने में करते हैं। पत्थरचट्टा के दो पत्तों को आप यदि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ चबाकर खाएं तो यह आपका पाचन तंत्र सुधारता है और यह आपके शरीर के कई एलर्जी को दूर करने में सहायक होता है। पत्थरचट्टा के पत्तों का रस निकालकर या पत्थरचट्टा को पीसकर यदि आप अपने घाव पर लगाते हैं तो इससे भी आपको बहुत ही आराम मिलता है। पत्थरचट्टा के पत्तों को चबाकर या पकौड़े बनाकर भी खाया जाता है। इससे इसका स्वाद और भी अच्छा हो जाता है। यह यूरिक एसिड, पेट दर्द, बवासीर और डायबिटीज की बीमारी को चुटकियों में दूर कर देता है।