बिना AC घर को ठंडा रखने की ये बर्तन उल्टा रखने वाली तरकीब दिलायेगी गर्मी से छुटकारा, आइये आपको बताते हैं किस तरह होता है ये जुगाड़ू काम।
बिना AC घर को ठंडा रखने की ट्रिक वायरल
अप्रैल का महीना खत्म होते ही मई के महीने की गर्मी लोगों का बुरा हाल कर रही है। इन दिनों तापमान के पड़ने के कारण AC कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं। बाहर की चिलचिलाती धूप के कारण घर का तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है जिससे लोगों को बहुत ही ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में इंडिया के लोग कुछ ऐसी देसी तकनीक भी आजमा रहे हैं जिससे पैसा तो बचेगा ही साथ ही घर को नेचुरल ठंडक भी मिलेगी। हाल ही में एक ऐसे ही तकनीक वायरल हुई है जो की गर्मी के बढ़ते तापमान से घर को ठंडा रखने में आपकी बहुत ही ज्यादा काम आने वाली है। यदि आप भी अपने घर को नेचुरल ठंडा करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस ट्रिक को दिखाते हैं इसके जरिए आप भी फ्री में अपने घर को ठंडा कर सकते हैं।
बर्तन उल्टा रखने वाली तरकीब
वायरल होने वाली यह तकनीक बहुत ही सस्ती और टिकाऊ होती है इसके लिए मिट्टी के घड़े का उपयोग छत बनाने के लिए किया जाता है यह एक ऐसा प्रभावित तरीका है जो कई सालों से चला आ रहा है। इसके लिए छत पर मिट्टी के घरों को उल्टा करके रखा जाता है। साथ ही उनके बीच की जगह को सीमेंट या किसी अन्य सामग्री से भर दिया जाता है मिट्टी के घड़े होने की वजह से कंक्रीट भी काफी कम लगता है। जिससे की छत की लागत भी काफी कम आती है। इससे छत पर एक बहुत ही शानदार अट्रैक्टिव पैटर्न दिखाई देता है इसके लिए छत पर उल्टे रखे मिट्टी के बर्तनों के अंदर हवा फंसने लगती है जिससे वह एयर पॉकेट बनती है यह छत के लिए इंसुलेशन का काम करती है जिससे बाहर की गर्मी अंदर नहीं आती और सर्दियों में अंतर की गर्मी बाहर नहीं जाती यह विधि छत के तापमान को मेंटेन करने में बहुत ही ज्यादा काम आती है।
VIDEO देखें
लोगों को खूब पसंद आयी ये ट्रिक
वायरल हुई इस तकनीक को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मिट्टी के घरों की जगह आप छत पर कुल्हड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जिससे की घर का तापमान AC जैसा ठंडा बना रहता है। इसके लिए घर को ठंडा रखने के लिए आप थर्माकोल की सीलिंग का भी उपयोग कर सकते हैं। यह भी छत को AC जैसा ठंडा रख सकता है।