Trending Funny Jokes: पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?, दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई, फनी जोक्स और चुटकुले सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होते हैं यह हमारी दिनचर्या को आनंदित बनाने के लिए तैयार किए जाते हैं साथ ही इसे हम अपने मूड को फ्रेश कर पाते हैं और अपने दिन भर के तनाव से दूर रह पाते हैं फनी जोक्स और चुटकुले हमें हंसने-मुस्कुराने में सहायता करते हैं और यह हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही अच्छा व्यायाम माना जाता है जिससे हम कई गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं आज हम भी आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुलों का पिटारा लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपको काफी आनंद आएगा।
पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई
पहला दोस्त- अकेले-अकेले?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से गाली खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले…
लड़का (लड़की से)- आखिर आज पता चल ही गया कि
पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं?
लड़की- क्यों?
लड़का- क्योंकि शादी के बाद पत्नी बे, गम हो जाती है और सारे गम
पति के हिस्से में चले जाते हैं….
साली- जीजा जी, शादी के बाद आदमी बदल क्यों जाता है?
जीजा- क्योंकि शादी से पहले बॉस ससुर होता है और बाद में पत्नी।

लड़का- बेवफा तुने दिल जला कर मेरा राख कर दिया
लड़की- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी, भेज दे राख, बर्तन माजने के काम आएगी…..
एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में)- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी अम्मा होती
तो मैं भी सुन्दर होता…..
एक लड़का बस में खड़ा था
ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज क्या कर रहे हो
लड़का- आईटीआई और आप…