Vastu Tips For Money

Vastu Tips For Money: धन की समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा तो आज ही करें ये वास्तु उपाय, कभी नहीं होगी आपके घर में पैसों की कमी, आइये जानते हैं किस तरह कर सकते हैं ये उपाय।

धन की समस्या से हो चुके हैं परेशान

कई बार लोगों की आमदनी अच्छी होने के बाद भी लोगों को कई सारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही पैसा उनके घर में जितना आता है उससे ज्यादा चला जाता है जिसके कारण भी बेहद ही परेशान होने लगते हैं। इसके पीछे की एक सबसे बड़ी वजह नकारात्मक उर्जा भी हो सकती है। धन संचय में बाधाएं उत्पन्न करने में नकारात्मक ऊर्जाएं अपना बहुत ही महत्वपूर्ण रोल निभाती है। वास्तु शास्त्र धन संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी हमेशा ही सुझाता है। लेकिन यदि इसे ठीक तरीके से किया जाए तो इसके आपको बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं।

अगर सही दिशा और ऊर्जा संतुलन का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में तुरंत ही सुधार होना शुरू हो जाता है। जिसके कारण घर में सकारात्मकता और सुख समृद्धि का आगमन होने लगता है। साथ ही आपके घर में धन-धान्य की कमी कभी भी नहीं होती। आइये आज भी हम आपको कुछ ऐसे ही सरल वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं जो कि आपके घर में आर्थिक समस्याओं की छुट्टी कर देंगे। साथ ही आपके घर की तिजोरी को पैसों से लबालब भर देंगे। आइये जानते हैं इन्हें कैसे कर सकते हैं आप।

यह भी पढ़ें सरकारी नौकरी छोड़ करे इस गाय का पालन, महीने भर में होगी 50 हजार की कमाई, जानिए क्या है खासियत

आर्थिक सुख-समृद्धि के लिए करें ये खास उपाय

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को धन-समृद्धि की दिशा माना जाता है। इस दिशा का संबंध कुबेर देवता और माता लक्ष्मी से है। इस दिशा में ध्यान रखने से नकारात्मक ऊर्जा कभी भी नहीं आती। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हमेशा ही बना रहता है और कर्ज मुक्ति में सहायता मिलती है।
  • घर के प्रवेश द्वार की दिशा भी काफी शुभ मानी जाती है। शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना बहुत ही अच्छा माना जाता है, इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस दीपक को इस प्रकार रखना चाहिए कि जब कोई व्यक्ति घर से बाहर निकले तो दीपक उसके दाहिने हाथ की ओर हो। ऐसा करने से धन की कमी उस व्यक्ति के पास कभी नहीं रहती।
  • वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण को सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है की इस जगह पर देवी-देवताओं का वास होता है इस दिशा में साफ सफाई होना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस दिशा में धन का आगमन कराने के लिए एक छोटा-सा फव्वारा या एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है। जल तत्व का प्रवाह आर्थिक उन्नति और शुद्धता का प्रतीक होता है जिस कारण इससे लोगों की आर्थिक स्थति में सुधार होता है।

सावधानियां बरतते हुए करें काम

  • ध्यान रखें कि ईशान कोण में कभी भी भारी सामान ना रखें। यह दिशा देवों का स्थान मानी जाती है। यहां गंदगी फैलाने से और भारी वस्तुएं रखने से आर्थिक परेशानियां बढ़ती है।
  • यदि तिजोरी की दिशा सही नहीं हो तो घर में अलमारी को हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए जिससे कि इसका मुख उत्तर दिशा की ओर खुले जिससे कि आपकी तिजोरी में धन संपत्ति की कमी कभी भी नहीं होगी।
  • मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बेहद ही शुभ माना जाता है। यह सुख समृद्धि और धन को आकर्षित करता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का आपके घर में आगमन कराता है।

यह भी पढ़ें Small Business Idea: घर बैठे महिलाएं ऐसे शुरू करें ये बेहतरीन कमाई कराने वाला बिजनेस, 10 हजार के निवेश में होगा 40-50 हजार का डबल प्रॉफिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *