MP में 48 घंटे बाद दस्तक देगा ‘पश्चिमी विक्षोभ’, 21 जिलों में रहेगी संकट की स्थिति, आइये आपको बताते हैं क्या रहेगा आपके जिलों का हाल।
48 घंटे बाद दस्तक देगा ‘पश्चिमी विक्षोभ’
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार कई सारे बड़े बदलाव हो रहे हैं मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे बाद एक और पश्चिमी विभोक्ष एक्टिव होने की संभावना बनी हुई है। जिसका ज्यादातर असर मध्य प्रदेश के कई सारे जिलों में देखा जाएगा। इससे तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट हो सकती है।

इस समय MP के कई शहरों में तेज हवाएं चल रही है। साथ ही रात के मौसम में ज्यादा ठंडक बनी हुई है। ऐसे में वापस से हवा का रुख बदलते ही MP के कई सारे जिले के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार MP के कई जिले तेज बारिश में भी भीग सकते हैं ,आइये आपको बताते हैं क्या रहेगा आपके जिलों का हाल।
21 जिलों में अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश के इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, जबलपुर, सिवनी, सीधी, सागर, दमोह, टीकमगढ़, भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी तूफान की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विभोक्ष के चलते कई जिलों में सर्द हवाओं का असर देखा जाएगा साथ ही रात के तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 48 घंटे बाद मौसम में कई सारे बड़े बदलाव देखे जाएंगे। जिसके चलते मध्य प्रदेश के जिलों को सावधानी बरतने को कहा गया है। IMD के अनुसार मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
आखिर क्यों मौसम में हो रहे बदलाव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विभोक्ष के कारण मौसम बदल रहा है। वही पहाड़ों में कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो रही है। जिसके कारण MP की कई जिलों में सर्द हवाएं चल रही है और रात के तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट दर्ज हुई है। बंगाल की खाड़ी में भी कई सारे सिस्टम एक्टिव हैं। जिसके कारण पश्चिमी विभोक्ष तेजी से मध्य प्रदेश की और अपना रुख कर रहा है।