मात्र 1 एकड़ में इस सफेद फल की खेती से बढ़ेगा किसानों का धड़ल्ले से मुनाफा, आइये आपको बताते हैं किस तरह कर सकते हैं इसकी शुरुआत।
शानदार मुनाफा दिलाएगी इस सफेद फल की खेती
दुनिया भर में फलों की ऐसी विचित्र प्रजातियां पाई जाती हैं जिनका सेवन करने से कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। साथ ही इनकी खेती भी किसानों को अच्छा मुनाफा कमाने में सहायता करती है। आपने आज तक काले जामुन का सेवन तो बहुत किया होगा लेकिन आज हम जिस फल की बात कर रहे हैं उसका नाम है सफेद जामुन। थाई में मिलने वाला यह सफेद जामुन किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है इसकी डिमांड भी बाजार में बहुत ही ज्यादा है।

इसका लाजवाब स्वाद काले जामुन के स्वाद को भी फेल कर देता है साथ ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी इतने ज्यादा है कि लोग इसे खाना बेहद ही पसंद करते हैं। थाई व्हाइट जामुन को भारत के महाराष्ट्र और बिहार में ज्यादातर उगाया जाता है आइये आपको बताते हैं क्या है इसकी कीमत और इसकी खेती का तरीका।
जानिए कैसे कर सकते हैं खेती
- थाई व्हाइट जामुन की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले कुछ अच्छे किस्म के पौधों का चुनाव करना होगा।
- इन्हें आप नर्सरी से सीधे भी खरीद सकते हैं यदि आपके पास पहले से ही कुछ पेड़ मौजूद है तो आप उसके बीजों के सहारे भी नए पौधों को उगा सकते हैं।
- थाई व्हाइट जामुन के पौधों का रोपण हमेशा ही ऐसी जगह पर करें जहां अच्छी तरह से धूप आती हो साथ ही इसके लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का प्रयोग करें।
- जब आप इसकी बुवाई करें तो इससे पहले मिट्टी में गड्ढा खोदकर उसमें गोबर की खाद अवश्य मिलायें।
- इस पेड़ को नियमित रूप से देखभाल की आवश्यकता होती है साथ ही कीटो और बीमारियों से बचने के लिए इसको प्रून करना बेहद आवश्यक होता है।
- थाई वाइट जामुन 3 से 4 साल में फल देना शुरू कर देता है।
धड़ल्ले से मिलेगा मुनाफा
यदि आप थाई वाइट जामुन की खेती एक एकड़ में करते हैं तो इससे आपको लगभग 25 से 30,000 किलो तक जामुन का उत्पादन प्राप्त होता है। थाई वाइट जामुन की कीमत बाजार में 150 से ₹200 प्रति किलो तक जाती है। एक पेड़ थाई व्हाइट जामुन के लगभग 40 से 50 किलो तक फल प्राप्त होते हैं। इसमें अच्छे पोषक तत्व देने से इसके फलों का उत्पादन और भी ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। एक एकड़ में थाई जामुन आपको 20 से 25 लाख रुपए का मुनाफा आसानी से दे सकता है।